5 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग, आज इन राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा

5 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

आप सभी का मंगल हो….

आज का पञ्चाङ्ग

5 मई दिन शनिवार
ऋतु-बसंत
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-पंचमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:28
सूर्यास्त-06:32
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)प्रातः
09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर03:30 से 05:00 तक

आज का राशिफल5 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

मेष:-आज संभव है कि पैसे के लेन देन के मामले में सफलता के साथ-साथ खर्च के नये प्रस्ताव आएंगे। दूसरों की सहायता लेनी पड़ सकती है, चोर आदि से सावधानी रखें। सामाजिक उत्तरदायित्व के कारण खर्च बढ़ने की संभावना है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-आज आप सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील रहेंगे। किसी प्रकार की बहसबाजी से बचें और दूसरों की भावनाओं को चोट न पहुंचाएं। पैसा बचाने के लिए हर संभव काम करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज आपका भाग्यवर्धक दिन है, कोई भी पल व्यर्थ न गवाएं। कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपकी योजना के अनुसार कार्य संपन्न होंगे। पार्टनर के साथ रिश्तों में तनाव कुछ कम होंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज आपको व्यापार में लाभ होगा। साहित्य में रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण सफलता धन लाभ देगी। भूमि जायदाद से लाभ होगा। ज्ञान विज्ञान में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह- आज व्यक्ति विशेष की मदद से समस्या को सुलझेगी। धीरज से काम लें। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। कार्य क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा।कृषिकार्यों में मध्यम लाभ संभव है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या- आज दोपहर बाद योजनाएं फायदा पहुंचाने लगेंगी। पारिवारिक असुविधाएं व घर से जुड़े कष्टों का हल खोजना आवश्यक होगा। मिलजुलकर सबका सहयोग लेना ही फायदे का सौदा साबित होगा। काम मे व्यस्तता बढ़ेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज घर मे मांगलिक कार्यों का शुभारम्भ होगा कार्य के लिए पैसों का इन्तजाम करना पड़ेगा, इसलिए जल्द से जल्द जुट जाए। बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।यात्रा से मध्यम लाभ संभव है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक- आज किसी से उल्टा सीधा कहने से आपकी छवि खराब हो सकती है। मन की चंचलता पर अंकुश रखकर नई समस्याओं का समाधान अच्छी तरह से करें। व्यापार में लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु- आज का दिन महत्वपूर्ण है, दोस्तों और मित्रों का सहयोग और साथ बढ़ेगा और उन पर धन खर्च भी होगा। काम में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज व्यापार में सामान्य इजाफ़ा रहेगा, परिवार की उम्मीदें बढ़ेंगी। रिजल्ट अच्छा आएगा। किसी प्रोपर्टी की खरीद फरोख्त करने की चिंता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां सलीक़े से निभानी होगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आप अपने खानपान पर ध्यान दें। योजनाएं पूरी कर लेंगे। संयोगवश सभी प्रकार के कठिन काम खुद ही बनते जाएंगे। और सफलता से हैरानी होगी। बिना प्रशिक्षण के भी आप बहुत जानकारी रखते हैं।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज दोपहर के बाद धन खर्च के मौके सामने आएंगे। किसी अभद्र व्यक्ति के कारण मूड खराब हो सकता है। अपने मान सम्मान को बचाकर रखना पड़ेगा। परिवार में शांति रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

आज के दिन का विशेष महत्व

1. आज बसंत ऋतु ज्येष्ठमाह कृष्णपक्ष पंचमी तिथि है।

2. आज दोषसंघविनाशक रवियोग व विवाह मुहूर्त है।

प्रेरणा दाई चौपाई

एहि बिधि सिसुबिनोद प्रभु कीन्हा। सकल नगरबासिन्ह सुख दीन्हा।। लै उछंग कबहुँक हलरावै। कबहुँ पालनें घालि झुलावै।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि प्रभू श्री राम विविध प्रकार से बाल विनोद प्रगट करते हैं, और सभी अयोध्या नगर वासियों को सुख प्रदान करते हैं कहीं उनको कोई गोद मे लेकर हिलाता है और कभी कोई सुवर्ण पालने में डाल कर झूला झुलाता है।

“अस्तु जो विगत विनोद ब्रम्ह है वह भी आज भक्ति वशीभूत हो कर माता के आँचल की छाँव व पिता के वात्सल्य का आनंद ले रहा है वास्तव में यह सामर्थ्य केवल भक्तिमाता में है जो निर्गुण को सगुण करदे।अस्तु भक्तिमान बनो।”

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button