5 फीट की लड़की, 3 फीट ऊंचाई का पलंग फिर भी जमीन को छू रहे हैं …

सोशल मीडिया में एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की के बहुत लंबे बाल हैं। लोग वीडियो देखकर हैरान हैं, कि किसी भी लड़की के इतने लंबे बाल नहीं हो सकते हैं। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ‘Feedy Video Beauty’ नाम के फेसबुक पेज पर 16 जुलाई को अपलोड किया गया है। 5 फीट की लड़की, 3 फीट ऊंचाई का पलंग फिर भी जमीन को छू रहे हैं ...

वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं एक लाख से ज्यादा लोग इसे अब तक शेयर कर चुके हैं। बड़ी तादात में लोगों ने इस पर अपनी राय रखी है। लेकिन ज्यादातर कमेंट करने वाली इसमें महिलाएं हैं। बता दें कि वीडियो में पलंग पर खड़ी होकर एक लड़की अपने बालों की लंबाई दिखा रही है। लड़की की लंबाई अंदाजन 5 फीट होगी। 

वहीं पलंग की ऊंचाई करीब तीन फीट होगी। इसके बाद भी लड़की के बाल जमीन को छू रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़की के बालों की लंबाई करीब 7 से 8 फीट हो सकती है। लड़की कौन है कहां की है अभी इस बात का कुछ नहीं पता चला है। हालांकि सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Back to top button