48 घंटे में कांग्रेस ने फिर किया गोवा में सरकार बनाने का दावा,कहा- नहीं है भाजपा का कोई सहयोगी

पणजी। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 48 घंटे में दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कांग्रेस ने कहा कि उनके पास बहुमत है। कांग्रेस ने इससे पहले मनोहर पर्रिकर की ज्यादा तबीयत खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
ये भी पढ़ें :-BJP के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द, पर्रिकर की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री राजनाथ 
आपको बता दें मनोहर परिकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने 48 घंटों में दूसरी बार लिखे गए पत्र में कहा गया है, “गठबंधन सहयोगियों ने भाजपा का साथ इस शर्त पर दिया था कि सरकार का नेतृत्व मनोहर परिकर करेंगे जो उस समय भारत के रक्षामंत्री थे। अब भाजपा का कोई सहयोगी नहीं हैं।” कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नेता प्रतिपक्ष चंद्रकांत कावलेकर और कांग्रेस गोवा अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने पत्र में कहा है, “कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस विधायक दल का नेता सबसे अच्छी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने का हकदार है।”
ये भी पढ़ें :-प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी, गंगा की दुर्दशा पर पीएम मोदी को घेरने की तैयारी 
जानकारी के मुताबिक इससे पहले दिन में कांग्रेस ने राज्यपाल पर भाजपा के पदाधिकारी के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा राज्यपाल ने उन्हें मुलाकात का समय नहीं दिया, लेकिन उनके पास बीजेपी पदाधिकारियों से मिलने का समय था।

Back to top button