4,600 फीट की ऊंचाई पर बना है दुनिया का यह सबसे लंबा Glass Bridge

कुछ लोगों को एडवेंचर का बहुत शौक होता है, जिसके कारण वो पहाड़ों पर जाना पसंद करते है। अगर आपको भी एडवेंचर का शौक है तो आज हम आपको एक ऐसे पुल के बारे में बताएंगे जहां आप अपने इस शौक को पूरा कर सकते है। चीन में बना यह पुल काफी ऊंचाई पर बना है, जिसके नीचे एक गहरी खाई दिखाई देती है और यही लोगों के डर और एडवेंचर का कारण बना हुआ है। अगर आप भी कुछ एडवेंचर्स करने की सोच रहे हैं तो इस पुल पर जाकर आप अपने शौक को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते है ऐसा क्या खास है इस ग्‍लास बॉटम ब्रिज में।4,600 फीट की ऊंचाई पर बना है दुनिया का यह सबसे लंबा Glass Bridge

समुद्र तल से करीब 4,600 फीट पर बने चीन के इस ग्‍लास बॉटम ब्रिज से नीचे गहरी खाई दिखाई देते हैं, जिसके कारण लोग इसपर डर-डर के चलते हैं। तियानमेन माउंटेन पर बना यह पुल 100 मीटर लंबा और 1.6 मीटर चौड़ा है।

लोगों में लोगों में रोमांच पैदा करने वाले इस ब्रिज को बनाने के लिए 1077 पारदर्शी शीशों का इस्तेमाल किया गया है, जिसका करीब 70 हजार किलोग्राम है। इस ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये ब्रिज लहराता (स्विंगिंग) है। कंपनी का मानना है कि इसका स्विंगिंग मोशन यहां आने वाले विजिटर्स को अट्रैक्ट करेगा।

इस ग्लास ब्रिज को पहाड़ पर बनी तियानमेन गुफा तक पहुंचने के लिए बनाया जाता है। हालांकि इस गुपा तक पहुंचने के लिए बहुत से लोग ट्रैकिंग भी करते हैं लेकिन आजकल तो इस ब्रिज से जाना भी लोगों के लिए एडवेंचर बन गया है।

इस ग्लास ब्रिज से आप तियानमेन पहाड़ी की घाटी का खूबसूरत नजारा साफ देख सकते हैं। इस ब्रिज पर चलते समय नीचे लगा कांच दरकने लगता है और लोगों को भागने पर वह पूरी तरह चूर-चूर हो जाता है। दरअसल यह एक मजाक है, जिससे लोगों के ट्रिप को और भी एडवेंचर्स बनाया जाता है। इस ग्‍लास ब्रिज में कांच की दो पर्तें एक के ऊपर एक लगी हैं। जब लोग इसपर चलते है तो कांच दरकने और धंसने लगता है लेकिन वो टूटता नहीं है।

इस पुल को बनाने के लिए 34 लाख डॉलर का खर्चा किया गया है। हर रोज लगभग 8 हजार लोगों को पुल देखने की अनुमति दी जाती है। शीशे के इस पुल पर सैल्फी लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। यहां आकर लोग जमकर मस्ती करते है।

Back to top button