4 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। तकनीक सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स को लेकर नयी रणनीति बना सकते हैं।

वृषभ — अत्यधिक क्रोध आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है। अति उत्साह पर नियन्त्रण रखें। अनावश्यक रूप से बाहर निकलना उचित नहीं होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में गलतफहमी न होने दें। बिजली के उपकरणों को सावधानी से रखें।

मिथुन — शरीर में आलस्य न रखें। परिवार के मामलों में परेशानी खड़ी हो सकती है। दिनचर्या अच्छी रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विवादित मामले सुलझा सकते हैं। रुके कार्यों में गति आयेगी।

कर्क — कार्यक्षेत्र में आपको नयी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। बेवजह के झगड़ों को बढ़ावा न दें। कार्यस्थल पर बदलाव होने की सम्भावना बनेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सम्पर्क बढ़ेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

सिंह — सन्तान के व्यवहार से मन असन्तुष्ट रहेगा। दोस्तों की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिलेगा। प्रेम रिश्ते में तनाव हो सकता है। छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

कन्या —  परिस्थितियाँ आपके विरुद्ध हो सकती हैं। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अपने स्वभाव में अहंकार न आने दें। दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लें और खुद को समय दें। जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

तुला — नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। बेरोजगारी दूर होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। आपका समय अच्छा बीतेगा। परिवार की जिम्मेदारियाँ बखूबी निभायेंगे।

वृश्चिक — पड़ोसियों के साथ झड़प हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। कानूनी दाँव-पेंच में उलझ सकते हैं। कड़वे वचन बोलने से बचें। दूसरों से अपेक्षा न करें। शरीर में थकावट रहेगी।

धनु — आपका दिन काफी अच्छी तरह बीतेगा। समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि-सम्पत्ति के कार्यों में लाभ मिलेगा। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोचे हुये कार्य पूर्ण होंगे।

मकर — दूसरों के बहकावे में आकर कोई कार्य न करें। लेन-देन करते समय पेपरवर्क में सावधानी रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी अवज्ञा कर सकते हैं। समय अनावश्यक कार्यों में बर्बाद होगा।

कुम्भ — प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिये प्रभावी योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं।

मीन — कार्यक्षेत्र में कठिनाईयाँ आ सकती हैं। जॉब बदलने का विचार बनेगा। रचनात्मक कार्यों के लिये समय उत्तम नहीं है। परिवार को भी भरपूर समय देना होगा। दौड़धूप अधिक करनी होगी। लोग आपकी बातों का गलत अर्थ न निकालें इसका ध्यान रखें।

Back to top button