4 नवम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— नयी जिम्मेदारियाँ मिलने से प्रफुल्लित रहेंगे। लंबे समय से जिस योजना पर कार्य कर रहे थे उसका परिणाम मिल सकता है। परिवार में आपके मजबूत व्यक्तित्व की सराहना होगी। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। कुल मिलाकर दिन शानदार बीतेगा।राशिफल

वृषभ राशिफल— कुछ अप्रत्याशित प्रवास करने पड़ सकते हैं। निवेश के लिए दिन पूरी तरह से उपयुक्त रहने वाला है। सहकर्मी आपके भरोसे पर खरे उतरेंगे। रीसर्च से जुड़े हुए लोगों को आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी के बहकावे में आ सकते हैं।

मिथुन राशिफल— मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कीमती आभूषणों और सामान को सुरक्षित रखें। विवादों से नाता जुड़ सकता है। परिवार में अच्छा और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। स्वभाव में अस्थिरता के कारण अपनी विश्वसनीयता खो सकते हैं।

कर्क राशिफल— परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढेगा। व्यापार में लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं। विलासिता के साधनों पर धन खर्च होगा।

सिंह राशिफल— कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में सफलता मिल सकती है। आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। ऑफिस में गुप्त रूप से शत्रु षड्यंत्र कर सकते हैं। मनोनुकूल कार्य और परिणाम नहीं मिलेंगे।

कन्या राशिफल— आपकी विचारधारा और कार्यशैली में परिवर्तन देखने को मिलेगा। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। संगीत और साहित्य में मन लगेगा। प्रेमी जनों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय में चर्चा हो सकती है। कार्यस्थल में स्थितियाँ नकारात्मक रूप ले सकती हैं।

तुला राशिफल— आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्थायी सम्पत्ति को लेकर कोई चर्चा हो सकती है। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक सम्बन्ध मजबूत होंगे। सरकारी कार्यों में अड़चने आ सकती है।

वृश्चिक राशिफल—  स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। भाग्य प्रबल है इसलिये महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय उपयुक्त है। नये कारोबारी सौदे हो सकते हैं। आपको कड़ी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। भाइयों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशिफल— लम्बी दूरी की यात्रा में जा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठायेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। स्वभाव में कुछ कठोरता हो सकती है जिससे प्रिय जनों से मतभेद हो सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

मकर राशिफल— आज सुबह से ही सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से तरोताजा महसूस करेंगे। आय के विभिन्न स्त्रोत बनेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखदायी रहेगा। अविवाहितों के विवाह की चर्चा चल सकती है। बकाया वसूली के लिए दिन शुभ है। नये बिजनेस पार्टनर्स से जुड़ सकते हैं।

कुम्भ राशिफल— जल्दबाजी में कार्य करने के चक्कर में नुकसान कर सकते हैं। लोगों से बहस न करें भले ही आप सही और वो गलत क्यों न हों। आज शान्त चित्त होकर पुराने कार्यों को खत्म करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशिफल— हाँथ आये अवसरों का सार्थक उपयोग कर पायेंगे। प्रेम-सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में शानदार आर्थिक लाभ होगा। नयी नौकरी का प्रयास करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी

Back to top button