33 साल बाद टीवी पर दोबारा शुरू हुई रामायण, तो भाजपा के ये नेता भी सुबह सुबह टीवी खोल कर बैठ गए

लॉकडाउन में जनता की मांग पर शनिवार से दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ का फिर से प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी तय समय पर अपने आवास पर टीवी खोल कर रामायण देखने बैठे गए।

Hon’ble Union Minister Sh. @PrakashJavdekar watches re-telecast of #Ramayan on #Doordarshan.
जय #रामायण। जय श्री राम।
The best thing to do in this #21daysLockdownperiod is to be immersed in nostalgia.#StayHomeStaySafe #IndiaFightsCorona@DDNationalpic.twitter.com/u7Rx4R3oLN
— Abhinav Saxena (@abhinavsaxena25) March 28, 2020

दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह 9 बजे से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रसारण शुरू होने से पहले ही टीवी खोल कर बैठ गए थे। उन्होंने पूरे एक 1 घंटे तक रामायण का आनंद लिया।
वहीे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सुबह सुबह टीवी खोल कर बैठ गए और रामायण देखने लगे। उन्होने ट्वीट किया कि रामायण धारावाहिक को दोबारा देखकर बचपन की सभी यादें ताजा हो गई। भारत सरकार द्वारा पुनः रामायण को प्रसारित करने के लिए बहुत बहुत आभार।

सीता राम चरित अति पावन,मधुर सरस अरु अति मन भावन।पुनि पुनि कितनेहू सुने सुनाये,हिय की प्यास भुजत न भुजाये।लखनऊ आवास पर @DDNational पर प्रसारित हो रहे रामायण धारावाहिक को देखकर बचपन की सभी यादें ताजा हो गई। #भारत_सरकार द्वारा पुनः #रामायण को प्रसारित करने के लिए बहुत बहुत आभार। pic.twitter.com/lL7MP1Jzjw
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 28, 2020

आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी केबल ऑपरेटरों को रामायण और महाभारत अनिवार्य रूप से दिखाने का निर्देश दे रखा है।

Back to top button