31 मार्च के बाद ये कारें बंद होने जा रही हैं, पढ़े पूरी खबर

मार्च शुरू हो चुका है। ये मौजूदा 2022-23 फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना भी है। इस महीने के खत्म होते-होते कई चीजें बदल जाएंगी। या यूं कहा जाए कि 1 अप्रैल, 2023 से कई नए नियम लागू होने वाले हैं। इनमें से एक नियम BS6 फेज II के नए एमिशन नॉर्म्स का भी है। इस नॉर्म्स के चलते 31 मार्च के बाद कई कारें बंद होने जा रही हैं। दरअसल, नए नॉर्म्स के चलते ऑटोमोबाइल कंपनियों को सभी कारों के इंजन को अपडेट करना होगा। ये खर्चीला काम है। जिससे कारों की कीमतें भी बढ़ने वाली है। ऐसे में कई कंपनियां अपने उन मॉडल को बंद करने वाली हैं जिसकी सेल्स कम है, या फिर जो डीजल इंजन से ऑपरेट हो रही हैं। इस वजह से कंपनियों स्टॉक खाली करने के लिए इन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।

होंडा के 5 मॉडल बंद होंगे
होंडा के 5 मॉडल 31 मार्च को बंद हो जाएंगे। इस लिस्ट में होंडा सिटी 4th जेन, सिटी 5th जेन (डीजल), अमेज (डीजल), जैज और WR-V शामिल है। कंपनी इसमें से कई मॉडल का प्रोडक्शन बहुत पहले बंद कर चुकी है। ऐसे में वो इन मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 1.30 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। हालांकि, ये फायदा ग्राहकों को तभी मिलेगा जब वो कार स्टॉक में होती है।

महिंद्रा के 3 मॉडल बंद होंगे
महिंद्रा के 3 मॉडल 31 मार्च के बाद नहीं खरीद पाएंगे। इस लिस्ट में मराजो, अल्टुरस G4 और KUV100 शामिल है। महिंद्रा भी कई मॉडल का प्रोडक्शन बहुत पहले बंद कर चुकी है। ऐसे में वो इन मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 70 हजार रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। डीलर्स की तरफ से ये बेनिफिट्स और भी ज्यादा हो सकता है। हालांकि, ये फायदा ग्राहकों को तभी मिलेगा जब वो कार स्टॉक में होती है।

हुंडई के 2 मॉडल बंद होंगे
31 मार्च तक बंद होने वाली कारों में हुंडई के भी 2 मॉडल शामिल है। वो अपनी वरना (डीजल) और अल्काजार (डीजल) को बंद कर देगी। हुंडई के लिए डीजल मॉडल की सेल्स का ग्राफ कम हुआ है। ऐसे में कंपनी डीजल मॉडल को बंद करती जा रही है। वो इन मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 1.25 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ग्राहकों को ये फायदा तभी मिलेगा जब वो कार स्टॉक में होती है।

स्कोडा के 2 मॉडल बंद होंगे
स्कोडा भी 31 मार्च तक अपने 2 मॉडल को बंद करने वाली है। इस लिस्ट में ऑक्टाविया और सुपर्ब शामिल है। खास बात है कि ये दोनों पेट्रोल मॉडल हैं, लेकिन इनकी सेल्स काफी डाउन है। इसी वजह से कंपनी इन कारों को अपडेट नहीं कर रही है। वो इन मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 55 हजार रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ये फायदा ग्राहकों को तभी मिलेगा जब वो कार स्टॉक में होती है।

मारुति, टाटा, रेनो, निसान के 1-1 मॉडल बंद
31 मार्च तक बंद होने वाली कारों की लिस्ट में मारुति ऑल्टो 800, टाटा अल्ट्रोज (डीजल), रेनो क्विड 800 और निसान किक्स के नाम भी हैं। इसी वजह से इन कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट भी मिल रहा है। मारुति ऑल्टो 800 पर 40 हजार रुपए तक, टाटा अल्ट्रोज डीजल पर 28 हजार रुपए तक, रेनो क्विड 800 पर 52 हजार रुपए तक और निसान किक्स पर 82,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। हालांकि, ये फायदा भी स्टॉक होने पर मिलेगा।

Back to top button