31 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी का बढ़ रहा असर

शहर में बुधवार को मौसम में एक बार फिर उछाल आ गया। इससे दिन में गर्मी का असर रहा। हालांकि सुबह के समय हल्की सर्द हवाएं चलीं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

31 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी का बढ़ रहा असर

जबकि हवा की स्पीड 2.8 किलोमीटर से चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं। जबकि आने वाले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

दोपहर में रही गर्मी 

बुधवार को शहर में गर्मी का असर अधिक रहा। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए उपाय करते नजर आए।

Back to top button