3000 साल पुरानी ममी से आने लगी अचानक ऐसी… आवाजें उड़े लोगो के होश

आपने हॉलीवुड की कई फिल्में देखी होगी जिसमें पुरानी ममी अचानक जिंदा हो जाती हैं या ताबूत से ही आवाज आने लगती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि ऐसा सच में हो जाए तो क्या हो। जी हां, ब्रिटेन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला हैं जहां लीड्स सिटी म्यूजियम में रखी ममी से अक्सर अजीबोगरीब आवाजें आती रहती थीं। इसके बाद जब वैज्ञानिकों ने इसकी जांच की टी वे बी ही हैरानी में पड़ गए। तो आइये जानते हैं इसका पूरा माजरा।

दरअसल, ब्रिटेन के लीड्स सिटी म्यूजियम में एक ममी रखी हुई है, जिसका नाम नीसियामुन है। 3000 साल पुरानी यह ममी मिस्र के राजा फैरो रामसेस-11 के एक पुजारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पुजारी राजा के लिए खबरें लाता था। इसके अलावा वह उन्हें धार्मिक गीत गाकर भी सुनाता था। यहां तक कि उसके ताबूत पर भी लिखा हुआ है कि यह मिस्र की सच्ची आवाज थी।

वैज्ञानिक डेविड होवार्ड ने बताया कि जब भी हवा ममी से होकर गुजरती थी, तो उसके मुंह से अजीबोगरीब आवाजें आती थीं, इसलिए हमने उसकी आवाज को रिकॉर्ड करने का फैसला किया। इसके लिए पहले हमने ममी के गले का सीटी स्कैन किया और फिर थ्री-डी प्रिंटर से उसका वोकल कार्ड (आवाज वाली नली) बनाया। इसके बाद ममी के गले से आवाज निकाली गई।

होवार्ड ने बताया कि ममी के गले से ऐसी आवाज निकली, जैसे वो कराह रहा हो। ये आवाज बिल्कुल वैसी ही थी, जैसी ममी से हवा गुजरने पर आती थी। रिकॉर्ड की आवाज का वीडियो भी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डेविड होवार्ड ने यह भी बताया कि जब ममी का सीटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसकी जीभ का कुछ हिस्सा गायब था, लेकिन यह क्यों गायब है, इसके बारे में अभी तक पता नही चल पाया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि हजारों साल से रखी ममी की जीभ शायद सड़ गई होगी।

Back to top button