बीते 24 घंटे में 30,164 नए मामले आए सामने, केरल समेत महाराष्ट्र में लगातार हो रही मौतें

देश में कोविड के आंकड़े सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। जहां पिछले 24 घंटे में 30,164 नए मामले सामने आए है। 42,946 मरीज ठीक हो गए और 290 संक्रमितों की जान चली गई है। जिसके साथ ही सक्रीय मामलों में 13,086 की गिरावट देखने को मिली है। यह निरंतर  दूसरा दिन था जब इसमें कमी देखि गई है। अभी 3.85 लाख लोगों का उपचार किया जा रहा है। यदि बात कि जाए नए केस की तो बीते रविवार को बीते 14 दिन में सबसे कम केस सामने आए है। इससे पहले 23 अगस्त को 24,794 संक्रमितों की रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई थी।

केरल: जहां इस बात का पता चला है कि केरल में बीते रविवार को 19,688 लोग संक्रमित सामने आए है। 28,561 लोग ठीक हुए और 135 लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में अब तक 42.27 लाख लोग आ चुके हैं। इनमें 39.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,631 लोगों की जान चली गई है। फिलहाल 2.38 लाख मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र: मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को महाराष्ट्र में  3,626 लोग संक्रमित पाए गए है। 5,988 लोग ठीक हुए और 37 की जान चली गई है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अब तक 64.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिनमे से 63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 47,695 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Back to top button