उत्तरांचल को देवभूमि कहा जाता है। यहां के पहाड़ और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है। विदेशों से भी पर्यटक उत्तराखंड के सुहावने मौसम और खूबसूरत जगहों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। आप उत्तराखंड में बिंसर, ऋषिकेश, टिहरी और फूलों की घाटी घूम सकते हैं। समूचे उत्तराखंड में घूमने की कई जगहें हैं। यहां का वातावरण, बर्फ से ढ़के पहाड़, नदिया और जंगल पर्यटकों को सुकूं देते हैं।
उत्तराखंड के आपको फूलों की घाटी जरूर जाना चाहिए। यह गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। इसे विश्व की धरोहर घोषित किया गया हैफूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। इसे यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई यह घाटी बेहद खूबसूरत है। यहां आपको फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों और फूल प्रेमियों के लिए बेहद फेमस है।
आपको 30 साल से पहले लद्दाख जरूर घूम लेना चाहिए। बर्फ से ढंकी ऊंची चोटियां, नदी, रेत के टीले और खूबसूरत हरियाली यही लद्दाख की खूबसूरती है। लद्दाख उत्तर की तरफ से काराकोरम और दक्षिण की तरफ हिमालय से घिरा है। युवाओं को लद्दाख काफी लुभाता है और इसके लिए युवा मोटरसाइकिल से यहां की सैर करते हैं।
आपको श्रीनगर जरूर घूमना चाहिए। यह धरती पर स्वर्ग है। श्रीनगर के लिए कहा जाता है कि यहां कायनात ने अपनी सबसे ज्यादा नेमत यहीं बरसाई है। श्रीनगर में आप जन्नत महसूस करेंगे। यहां आप इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, निशांत बाग और दाचीगम नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं। श्रीनगर की हसीं वादियां आपका दिल जीत लेंगी।