30 जून 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। व्यवसाय में कुछ नये प्रयोग करने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और खुशियाँ बढ़ेंगी। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको करियर में शानदार मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृषभ — कुछ अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। घर वाले आपके करियर को लेकर कुछ प्रश्न कर सकते हैं। मन लगाकार कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। साथियों और मित्रों के साथ गलतफहमी दूर करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन — विवाहित लोग अपने साथी से खुलकर अपनी बात कह पायेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक सहायता की माँग कर सकता है। किसी भी तरह के बदलाव के लिये समय उचित नहीं है।

कर्क — सामाजिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मिथ्या वचन बोलने से बचें। मन में उपजे काल्पनिक विचार आपके वास्तविक जीवन को प्रभावित करेंगे। विरोधी आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह — नौकरी में आय वृद्धि होने की सूचना मिल सकती है। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उसका प्रयोजन सिद्ध होगा। उत्साहवर्धन सूचना मिल सकती है। मित्रों की सहायता से किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल से भरपूर रहेंगे।

कन्या —  चलते हुये कार्यों में देरी हो सकती है। वरिष्ठजनों के सहयोग से काम समय पर पूरे हो जायेंगे। अपनी बातों से किसी को धोखे में न रखें। परिवार की सुख-समृद्धि की चिन्ता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके तर्कशील व्यक्तित्व की काफी प्रशंसा होगी।

तुला — उधार दिया हुआ धन आज वापस प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। अधिकारियों की बातों से सहमत नहीं होंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आनन्द और मनोरंजन युक्त समय बीतेगा।

वृश्चिक — मशीनरी से जुड़े कार्यों में अवरोध आ सकता है। सोचे हुये कार्य उल्टे पड़ सकते हैं। बड़े और दीर्घकालिक निवेश से आज बचना चाहिये। आकस्मिक धन हानि की आशंका रहेगी। यात्रा में कठिनाइयाँ आ सकती हैं। लम्बी दूरी की यात्राओं से बचें।

धनु — जीवनसाथी आपके प्रति काफी आकर्षित और रोमांटिक मूड में रहेगा। पारिवारिक जीवन बहुत ही खुशमय रहेगा। प्रेमी जन के साथ अधिकाधिक समय बिताने का प्रयास रहेगा। बैंक और फाइनेंस कम्पनियों के माध्यम से बहुप्रतीक्षित लोन मिल सकता है। कानूनी मामलों में आ रही समस्या दूर होगी।

मकर — नौकरीपेशा लोग पूँजी बढ़ाने के उद्देश्य से समानान्तर व्यापार की योजना बना सकते हैं। साझेदार आपका मनोबल बढ़ायेंगे। आपका परिश्रम आज सार्थक परिणाम दे सकता है। आपका रुका हुआ प्रमोशन होने के योग प्रबल हैं।

कुम्भ — मन में प्रेम और रोमांस ही चलता रहेगा। यद्यपि आपके लिये स्थितियाँ बहुत अनुकूल नहीं हैं। नये सम्पर्क बहुत ही काम आने वाले हैं। उच्च शिक्षा के लिये प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे।

मीन — कोई बहुमूल्य वस्तु गुम हो सकती है। करियर में अपेक्षानुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। अत्यधिक भावुक होना आपके हितों के लिये उचित नहीं है। नयी जिम्मेदारियों को लेने के बजाय वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान लगाना हितकर होगा। बुजुर्गों से बहस न करें।

Back to top button