3 महीने चली थी इस एक्टर की शादी, लव मैरिज के बाद पत्नी ने किया था सुसाइड

पटना. भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के पिता का शनिवार देर रात निधन हो गया। पवन सिंह के परिवार में पिछले दो साल में ये दूसरी मौत है। इससे पहले उनकी पत्नी ने दो साल पहले मुंबई में सुसाइड कर लिया था। बता दें कि पवन सिंह की शादी अपने बड़े भाई की साली नीलम से 1 दिसंबर 2014 को बड़े धूमधाम से हुई थी। नीलम ने शादी के तीन माह के बाद मार्च 2015 में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। नीलम से पवन सिंह ने लव मैरिज किया था।साली ने समय नहीं देने का लगाया था आरोप…
3 महीने चली थी इस एक्टर की शादी, लव मैरिज के बाद पत्नी ने किया था सुसाइड
 
– नीलम की बहन पूनम ने मुंबई पुलिस को बताया था कि पवन सिंह काम के सिलसिले में हमेशा व्यस्त रहते थे।
– इसके कारण नीलम को वक्त नहीं दे पाते थे। इससे नीलम तनाव में रहती थी। 
– नीलम के सुसाइड करने के बाद सबसे पहले पूनम ने ही देखा था। फिर पवन सिंह को सूचना दी थी। 
– पवन सिंह अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया था।
– नीलम सुसाइड करने से 6 दिन पहले ही मुंबई आई थी। वह बीए-पार्ट वन की परीक्षा देने के लिए मुंबई से आरा गई थीं।
 
फेमस सिंगर और एक्टर हैं पवन

ये भी पढ़े: अनुष्‍का के इस खुलासे से पूरे बॉलीवुड में मचा हडकंप, कहा – शूटिंग के दौरान करण जौहर ने मेरे साथ की ये शर्मनाक हरकत

– पवन सिंह के गाने तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गाने ने फेमस कर दिया।
– गाने फेमस होने के बाद पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों में गाने के ऑफर आने लगे।
– कुछ सालों के बाद पवन सिंह भोजपुरी फिल्म में काम करने लगे। आज भोजपुरी के फेमस एक्टरों में से एक हैं।

 
कई फिल्मों में किया काम
पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की है। पवन सिंह की कई फिल्में जल्द रिलीज होने वाली है।
Back to top button