3 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपके लिए नए साल का तीसरा दिन

मेष राशिफल— पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना हैं। अनावश्यक व्यय से नुकसान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लम्बी दूरी की यात्राओं से परहेज करें। आध्यात्मिक भाव जागृत होगा।राशिफल

वृषभ राशिफल— कार्य में रोमांचक सफलता मिल सकती है। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। सहकर्मियों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी।

मिथुन राशिफल— कोई बड़ा कार्य सिद्ध होगा। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। कारोबार में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपकी उन्नति हो सकती है। लेन-देन के मामले लाभकारी साबित होंगे।

कर्क राशिफल— धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। मीडिया और तकनीक से जुड़े लोगों को संघर्ष देखना पड़ सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौजवान अपने दिल की बात अपने प्रेमी से कह सकते हैं।

सिंह राशिफल—  आपकी कही हुई बात सत्य सिद्ध होगी। सन्तान को लेकर के थोडा चिन्तित रहेंगे। पढ़ाई में गम्भीरता बरतनी बेहतर होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहना बेहतर होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशिफल—  कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। वस्त्र और आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशिफल— कार्यालय का माहौल शान्तिपूर्ण रहेगा। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। आज इण्टरव्यू में आपको सफलता मिलेगी। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कुसंगति से दूर रहें।

वृश्चिक राशिफल—  शेयर मार्केट में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। नये सम्बन्ध लाभकारी सिद्ध होंगे। अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा।

धनु राशिफल—  नये मकान और सम्पत्ति लेने का विचार कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। कार्यों में व्यवधान हो सकता है। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी। अचानक से कोई निर्णय न लें।

मकर राशिफल— जॉब में उन्नति होने के योग बन रहे हैं। आज विचार करने के बजाय सिर्फ काम पर ध्यान दें। भाइयों और मित्रों के विषय में कुछ चिन्ता रहेगी। आर्थिक नीतियों के लेकर के गम्भीर रहें। कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुम्भ राशिफल— आज कम मेहनत में अधिक लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू करने के लिये दिन अनुकूल है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आज धन लाभ के साथ ही आपका वर्चस्व भी बढेगा। नशे और बुरी आदतों से दूर रहें।

मीन राशिफल— आपके कार्यों को बहुत प्रशंसा प्राप्त होगी। मैनेजमेंट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को अच्छी नौकरी के प्रपोजल मिल सकते हैं। सन्तान की प्रगति से हर्षित रहेंगे। पुरानी उलझनों से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे।

Back to top button