3 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अपनी उपस्थिती आज सिद्ध करने का प्रयास करेंगे। आपको काबिलियत के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। शरीर में थकान बढ़ सकती है। कीमती वस्तु सम्भाल कर रखने की सलाह दी जाती है।

वृषभ — अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव का विचार बना सकते हैं। विदेशो से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। बकाया धन राशि वापस मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात होगी। घर के बड़े आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन — कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ नियन्त्रण से बाहर जा सकती है। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिये दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। मन में गलत ख्यालों का डेरा रहेगा। कड़वी जबान विवाद का कारण बन सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क — लव लाइफ बेहद रोमांटिक रहने वाली है। जीवनसाथी आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुरानी फिल्म या सीरियल्स देखकर के खुश होंगे। आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। अपने सहयोगियों को विश्वास में ले पायेंगे।

सिंह — आपकी परिस्थितियों में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है। रिसर्च से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। बुरे स्वपनों से परेशान हो सकते हैं। तनाव से बचने का प्रयास करें।

कन्या — मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में बेहतर ऑप्शन मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महिलाओं के लिये दिन काफी शुभ रहने वाला है।

तुला — आपकी वाणी में हास्य का पुट होगा। रोजगार में अच्छी सफलता मिलेगी। पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता बढ़ेगी। उच्चाधिकारी आपकी काफी मदद करेंगे।

वृश्चिक — पढ़ाई में मन लगने वाला है। यात्राओं को टालना उचित रहेगा। समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सोशल मीडिया में खासे सक्रिय रहेंगे। कई सारे विचार एक साथ उत्पन्न होंगे।

धनु — मेहनत के अनुपात में लाभ कम मिलेगा। घर के लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। धन को लेकर के नुकसान हो सकता है। आपकी लापरवाही आज भारी पड़ सकती है।

मकर — करियर में अच्छी उन्नति हो सकती है। व्यापार में तनाव की स्थितियाँ समाप्त हो सकती हैं। दाम्पत्य सुख में बढ़ोत्तरी होगी। जिद्दी व्यवहार से बचने का प्रयास करें। धर्म-कर्म के लिये दिन अनुकूल हैं।

कुम्भ — मनोरंजन में अतिरिक्त व्यय हो सकता है। मानसिक रूप से थोड़े परेशान होंगे। शरीर में आलस्य की मात्रा बढ़ेगी। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ेगा। घर में शान्ति का वातावरण रहेगा।

मीन — कई दिनों से यदि किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो उसका समाधान मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। लव लाइफ में अहंकार को न आने दें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अनैतिक गतिविधियों से बचें।

Back to top button