29 जून 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। मन में कुछ निराशा हो सकती है। शाम के बाद स्थितियाँ बेहतर हो सकती हैं। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है। आत्मश्लाघा या आत्मप्रशंसा से दूर रहें, इससे परिस्थितियों को समझने में आसानी होगी।

वृषभ — दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा। आपके अनुमान आज काफी सहायक सिद्ध होंगे। परिवार के लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। आपकी आय बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

मिथुन — कोई पुरानी योजना शुरू हो सकती है। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

कर्क — आज पूरा दिन आपकी व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर के लोगों से प्रेम भरा व्यवहार करेंगे। नयी डील करने से पहले पेपर्स की पूरी तरह जाँच परख कर लें। योग और प्राणायाम को भरपूर समय दें।

सिंह — प्रेम सम्बन्धों में दूरियाँ बढ़ सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाने की कोशिश करेंगे। IT से जुड़े लोगों को जॉब में शानदार मौके मिलेंगे। मन की कोई बात सत्य हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का समाधान करेंगे।

कन्या —  जिद्दी स्वभाव से बचने का प्रयास करें। सन्तान सुख में बाधा आ सकती है। परिवार जनों की राय से आप असहमत रहेंगे। कानूनी मामलों में उलझना पड़ सकता है। भाग्य का साथ न मिलने से हाथ आये मौके निकल सकते हैं।

तुला — लोग आपके व्यवहार और आचरण से प्रभावित रहेंगे। नया ज्ञान अर्जित करने की कोशिश करेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में कलह समाप्त होगी और प्रेम बढ़ेगा। व्यवसाय में उन्नति होने की प्रबल सम्भावना है।

वृश्चिक — यदि कोई काम रुक रहा है या टल रहा है तो इसे समय पर छोड़ देना उचित होगा। ऑफिस में लोगों से मृदु भाषा में बात करें अन्यथा लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रियजनों से काफी दिनों बाद बात हो सकती है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। तनाव से बचने के लिये योग और प्राणायाम करें।

धनु — लवमेट्स आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। नया काम शुरू करने में कुछ संशय उत्पन्न हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा की चिन्ता रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिये।

मकर — विदेश में रह रहे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गृह कलह से व्यथित रहेंगे। किसी पुरानी मित्र से बात होगी। ऑफिस में लोग आपसे प्रतिस्पर्धा में रहेंगे। धन के मामले में दिन कमजोर रहेगा। करियर और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बड़े फैसले न लें।

कुम्भ — राजनीतिक लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका प्रदर्शन उम्दा रहेगा। जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। जीवनसाथी आपको करियर में महत्वपूर्ण सहायता कर सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

मीन — अनावश्यक विवादों से दूर रहना उचित रहेगा। धन को लेकर ज्यादा लालच न करें। कार्य को लेकर मानसिक दबाव रहेगा। कीमती वस्तुओं की चोरी हो सकती है। आपसी सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Back to top button