29 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — परिवार की जिम्मेदारी को लेकर उत्तरदायी रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को दोबारा कार्य में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक कार्यों में आया गतिरोध दूर हो सकता है। जॉब को लेकर अनिश्चितता दूर होगी। चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करेंगे।

वृषभ — धर्म को लेकर के कुछ भ्रांतियाँ मन में बैठ सकती है। व्यापार को लेकर संदेह रहेगा। पुराने निर्णयों को लेकर आशंकित रहेंगे। प्रेमी आपसे कोई वायदा ले सकता है। कोई मूवी या टीवी सीरियल में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन — धैर्यपूर्वक कार्य करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लेन-देन को लेकर कुछ तकलीफ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। ससुराल से कोई शुभ समाचार मिलेगा। इंश्योरेंस को लेकर के कुछ प्लान बना सकते हैं।

कर्क — छोटी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है। बेफिजूल घर से बाहर न निकलें वरना प्रशासन के कोप का भाजन बन सकते हैं। घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद करेंगे। खर्चों में लगाम लगायें वरना मुश्किल हो सकती है। दिन सामान्य ही रहेगा।

सिंह — काम को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। फंसे हुये कार्यों के निपटने से मन शान्त रहेगा। प्रेम-विवाह को परिवार का अनुमोदन मिल सकता है। पुराना ऋण चुकाने के लिये दिन अनुकूल है। अपने कामों को पूरे फोकस के साथ पहली प्राथमिकता में रखें।

कन्या — शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा। सन्तान की प्रगति और बौद्धिक कौशल से प्रसन्न रहेंगे। अपनी प्रतिभा को निखारने की दिशा में कार्य करेंगे। मित्र आपको काफी प्रोत्साहित करेंगे। आज घर पर बैठकर स्टडी पर फोकस करें।

तुला — मन में किसी तरह की निराशा न पालें। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। निर्माण कार्य की कोई योजना बन सकती है। शिक्षा में समस्या आ सकती है। बॉस की बात बुरी लग सकती है।

वृश्चिक — जॉब में किसी तरह के परिवर्तन की न सोचें। घर में कलह हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बेवजह की चिन्ता मन में न पालें।

धनु — घर का माहौल बहुत हल्का और अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें। भोजन में कुछ संयम रखने की सलाह आज दी जाती है। विश्वस्त लोगों का साथ कभी न छोड़ें।

मकर — आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी इज्जत और ख्याति बढ़ेगी। विरोधी असफल होंगे। विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी न करें। निवेश में जल्दबाजी न करें।

कुम्भ — लव लाइफ को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आपकी पुरानी गलतियाँ उजागर हो सकती हैं। मित्रों से बातें करके कुछ यादें ताजा होंगी। धन को लेकर के लापरवाह न रहें। योजनायें अचानक से बदल सकती हैं।

मीन — अपने काम को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। दूसरें लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बड़े भाई-बहनों की कुछ फिक्र हो सकती है। ध्यान,योग और प्राणायाम में समय बितायेंगे। विवादों से बचने का प्रयास करें।

Back to top button