29 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: शुक्र की कृपा से खिल उठेगा इन सात राशियों की किस्मत

29 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : शुक्रवार, 29 मार्च 2019

  • तिथि – नवमी – 24:49:46 तक
  • नक्षत्र – पूर्वाषाढा – 12:41:22 तक
  • करण – तैतिल – 11:39:20 तक, गर – 24:49:46 तक
  • पक्ष – कृष्ण
  • योग – परिघ – 17:16:46 तक
  • वार – शुक्रवार

29 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:15:28
  • सूर्यास्त – 18:37:15
  • चंद्रोदय – 26:40:00
  • चंद्रास्त – 12:33:59

29 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 08:43:49 से 09:33:16 तक, 12:51:05 से 13:40:32 तक
  • कुलिक – 08:43:49 से 09:33:16 तक
  • कंटक – 13:40:32 से 14:29:59 तक
  • राहु काल – 10:53:38 से 12:26:21 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 15:19:26 से 16:08:53 तक
  • यमघण्ट – 16:58:20 से 17:47:47 तक
  • यमगण्ड – 15:31:48 से 17:04:31 तक
  • गुलिक काल – 07:48:11 से 09:20:54 तक

29 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:01:37 से 12:51:05 तक

आज का राशिफल

29 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: शुक्र की कृपा से खिल उठेगा इन सात राशियों की किस्मत मेष
मां की सेहत की लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य भी आपके तनाव का कारण बनेगा। किन्तु भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपके कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अत: आपको सावधान रहने की आवश्कता है। पारिवारिक सदंर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपको खुश करेंगे।

वृष
आज आप कुछ धार्मिक कार्य में संलग्न हो सकते हैं। जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी संभव है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान भी करेंगे। भाग्य के साथ देने के कारण आप व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे।

मिथुन
इस अवधि के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नाम और शोहरत हासिल करेंगे। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्पूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है; इसलिए अपना अधिक ध्यान रखिए।

कर्क
आज अनुकूल ग्रह स्थिति आपकी बेहतरी और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगी। आप में से कुछ लोग व्यावसायिक विस्तार की योजना बना सकते हैं। वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर रहेगा। आप भूमि या शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं। कामकाज संबंधी यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आप में से कुछ जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

सिंह
व्यावसायिक सदंर्भ में आज लाभकारी विकास संभव है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। आप में से कुछ को अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है। छात्र पढ़ाई को लेकर केद्रित रहेंगे। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि अविवाहितों के लिए शादी की घंटी जल्द ही बजने वाली है। आप किसी पवित्र स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं।

कन्या
आज आपको विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। घर के निर्माण में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। मां छोटी-मोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकती हैं।

तुला
दैनिक कार्य आसानी से संपन्न हो जाएंगे। व्यावसायिक सदंर्भ में यह एक उत्कृष्ट समय है। आपके पास काम करने और नए लोगों से मिलने के लिए कुछ नए प्रोजेक्ट भी हो सकते हैं। आर्थिक सदंर्भ में आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। माता की ओर से आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संबंध आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किन्तु पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकता है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी हो सकती है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बड़ा भाग्यशाली है। आप सामाजिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के संबंध में आपको अधिक ध्यान रखना चाहिए। आप सर्दी, खांसी, अस्थमा और आंखों की शिकायत से पीड़ित हो सकते हैं। घाटे को रोकने के लिए आपको अटकलों से दूर रहना चाहिए। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

धनु
क़ानून या लेखांकन का अभ्यास करने वाले जातकों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आपके लिए घर और कार्यस्थल दोनों में कठिन समय है। किन्तु शुभ परिप्रेक्ष्य में यह एक क्षणिक स्थिति है। छोटे भाई या मामा के साथ कुछ अनावश्यक जटिलताएं हो सकती हैं। आपके अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विवाद बढ़ सकता है। नए संपर्कों या उपक्रमों से निपटने के दौरान अंतर्ज्ञान काम आएगा। इस समय धैर्य एवं संयम जीवन की मुश्किल परिस्थितियों को हल करें।

मकर
आज का दिन आपके लिए परेशानी और कठिन समस्याओं वाला हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष कि स्थिति में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोगों को बहुत जल्द एक खुशखबरी मिलने वाली है। पूर्व में विकसित किए गए अच्छे समीकरणों को आप अपनी ओर झुका सकते है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। यह आप में सामान्य रूप से जीवन के प्रति निराशावादी दृष्टिकोण विकसित करेगा। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। मसालेदार भोजन से आपको परहेज करने की आवश्कता है।

कुंभ
यह आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आनंदमय और आरामदायक दिन व्यतीत होगा। आप में से कुछ लोग विलासिता संबंधी चीजों पर खर्च कर सकते हैं, जो आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। संपत्ति में धन निवेश कर सकते हैं।

मीन
आज व्यावसायिक सदंर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

Back to top button