29 सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा नवरात्रि का आखिरी दिन

?आज का पंचांग?

?आज का दिन मंगल मय हो 29 सितम्बर दिन शुक्रवार?

29 सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा नवरात्रि का आखिरी दिन

 

ऋतु- शरद
मास-अश्विन
सूर्य दक्षिणायन
सुर्योदय :-06:04
सूर्यास्त:- 05:56
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि-नवमी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पश्चिम

?।।आज का राशिफल।।?

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आप पारिवारिक विवादों का समाधान करेंगे।कोई भी कार्य लगनपूर्वक करेंगे।आर्थिक तथा व्यवसायिक लाभ मिलेगा।यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।पारिवारिक वातावरण शुभप्रद होगा।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:- पीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है।जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे आने वाले समय की विसंगतियां दूर होंगी।आकस्मिक धनलाभ मिलेगा।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।आर्थिक पक्ष उत्तम।

सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को वस्त्र दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपके मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।मन में प्रसन्नता रहेगी।व्यापारिक समझौते लाभप्रद साबित होंगे।आज आपको चतुर्दिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।संतान के द्वारा यश कीर्ति प्राप्त होगी।

सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – गुलाबी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आप नयी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।आपके कार्यों में प्रगति होगी।शैक्षिक स्तर सुदृढ़ होगा।प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा।रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।व्यापार में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप देवालय में चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – भूरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भवना है।यात्रा से लाभ मिलेगा।राजनीतिक सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।कानूनी कार्यों में सावधान रहें।
सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – कत्थई।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।पारिवारिक वातावरण मांगलिक रहेगा।व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा।धार्मिक कृत्यों में मन संलग्न रहेगा।अर्थदशा में पहले की अपेक्षा सुधार होगा।

सुझाव:-आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – श्वेत।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।लोग आपसे प्रभावित होंगे।शैक्षिक कार्यों में प्रगति होगी।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।भूमि सम्बन्धित लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप रामचरितमानस का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभ रंग -धानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंशा होगी।आपके वाणी कौशल एवं बौद्धिकता से कुछ लोग लाभान्वित होंगे। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण मांगलिक रहेगा।व्यापार में लाभ होगा।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – बादामी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मान-सम्मान में वृद्धि।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी।व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

सुझाव:- आज आप लघु मृत्युंजय मन्त्र का जाप करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पीला पुखराज
शुभ रंग – आसमानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके जीवनस्तर मे बदलाव हो सकता है।पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।नौकरी पेशेवालों को भाग दौड़ करनी पड़ेगी।व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा । विरोधियों से सावधान रहें।

सुझाव:- आज आप शिव जी को बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- नीला।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी।आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।यात्रा से लाभ मिलेगा ,व्यवसायिक गतिविधियों से लाभ होगा पारिवारिक कार्यों में संलग्नता रहेगी धार्मिक पक्ष मजबूत होगा।

सुझाव:- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- हरा।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप विपरीत परिस्थितियों में भी निराश नही होंगे।सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लगे।व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी। काम चलाऊँ आर्थिक स्थिति भी रहेगी।

सुझाव:- आज आप भोलेनाथ जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पीला पुखराज
शुभ रंग – केसरिया।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज आश्विन शुक्लपक्ष नवमी तिथिहै।
2 आज माता सिद्धिदात्री के दर्शन पूजन का विशेष् महत्व है आज महानवमी व्रत है।

●प्रेरणा दाई चौपाई●

माया बस्य जीव अभिमानी।
ईस बस्य माया गुन खानी।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी कहते है कि वास्तव में हम सभी जीव माया व अभिमान के अधीन हैं और ये त्रिगुण मयी माया उस परम प्रकाशक ईश्वर के अधीन हैं।

“अस्तु माया से बचने के लिए हमें ईश्वर के प्रति समर्पण रखना चाहिए।”

।।वास्तु टिप।।

घर में प्रतिष्ठित ईशान कोण में श्री यंत्र रखने से घर के समस्त वास्तु दोष समाप्त होजाते हैं व घर के सभी सदस्यों की उन्नति होती है।

★आप सब का मंगल हो★

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

Back to top button