29 नवंबर 2019 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल—  आज नये कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। मांगलिक अवसरों में भाग लेंगे। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक आत्मविश्वास के कारण निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।राशिफल

वृषभ राशिफल—  आज शरीर में थकान सी रहेगी। निर्धारित समय पर काम न पूरा हो पाने के कारण असहज महसूस करेंगे। यात्रा में विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी बातें सही साबित हो सकती हैं। अनजाने लोगों पर भरोसा न करें। आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल— आज नवीन वस्त्राभूषण और साज-सज्जा का सामान खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार के लिये योजना बनायेंगे। मन में सात्विक विचारों का प्रभाव रहेगा। युवा आज अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं।

कर्क राशिफल— आपको मेहनत का शानदार परिणाम प्राप्त होगा। सर्वाइकल की पीड़ा उत्पन्न हो सकती है। कारोबार में हिसाब-किताब की कुछ त्रुटियाँ हो सकती है। मधुमेह के रोगियों को आज हेल्थ का विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपकी कर्मनिष्ठा का लोग बखान करेंगे।

सिंह राशिफल— सन्तान से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आज आपके सैद्धान्तिक व्यवहार के कारण लोग आपसे कटने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई में गम्भीरता दिखाएँगे। बौद्धिक कार्यों में आज रूचि लेंगे। आप आपकी सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशिफल— माता के स्वास्थ्य और व्यवहार को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। करीबी लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ेगा। विवादों को निपटाने के चक्कर में नये विवाद में फंस सकते हैं।

तुला राशिफल— परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मधुर सम्बन्ध रहेंगे। धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। नया कार्य शुरू करने के लिये दिन शुभ है।

वृश्चिक राशिफल— आज लोग आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। समझ और तालमेल के अभाव में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आज लोगों को उधार में धन न दें।

धनु राशिफल— समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके गम्भीर और धार्मिक स्वभाव से लोग आपसे आकर्षित होंगे। वैवाहिक सुख उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने के योग हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

मकर राशिफल— ऑफिस में आपके विरुद्ध षड़यंत्र रचा जा सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। बाईं आँख में समस्या उत्पन्न हो सकती है। सन्तान और जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी। दोस्ती और सम्बन्धों की आड़ में किसी छल का शिकार हो सकते हैं।

कुम्भ राशिफल— वैवाहिक जीवन से सन्तुष्ट रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं। शुभचिन्तकों और मित्रों की मदद मिलेगी। नये घर और सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

मीन राशिफल— नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होने की प्रबल सम्भावना है। बुजुर्ग लोगों से आशीर्वाद और प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चौकन्ने रहने की आवश्यकता है। आपका ज्ञान और अनुभव आज आपके बहुत काम आने वाला है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

Back to top button