29 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों के महत्व को समझने का प्रयास करें। स्वजनों के व्यवहार से निराश हो सकते हैं। धन की स्थिति को लेकर भी कुछ तनाव हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।

वृषभ — स्वयं में नयी ऊर्जा के संचार की अनुभूति करेंगे। दिन भर उमंग-उत्साह से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत रंग लायेगी। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेगा।

मिथुन — सभी काम समय पर पूरे होंगे। मित्र आपका पूरा सहयोग करेंगे। शत्रु आपके विषय में गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं। प्रोजेक्ट्स की गति काफी अच्छी रहेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। व्यापार में अपेक्षित प्रगति धीमी रहेगी।

कर्क — प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान बटा रहेगा। विवाहित जोड़ों को सन्तान सुख की प्राप्ति होगी। शेयर आदि में निवेश लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ बदलाव करना पड़ सकता है।

सिंह — भविष्य को लेकर योजना बनाने से बचें। परिजनों की बातों का बुरा न मानें अन्यथा घर का माहौल बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्या बढ़ने की आशंका रहेगी। शरीर में आलस्य अधिक रहेगा। प्रोफेशनल निर्णय लेने में कठिनायी आयेगी।

कन्या — पुरानी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। सन्तान के व्यवहार से मन शान्त रहेगा। ऑफिस में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी।

तुला — विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कारोबार में धन को लेकर परेशानियाँ हो सकती है। अपेक्षित लाभ मिलने में रुकावटें आने की सम्भावना है। आज दिन काफी असामान्य सा रहेगा। करियर और परिवार के बीच सन्तुलन बैठाने में आसानी होगी।

वृश्चिक —  अपने हृदय की आवाज को अवश्य सुनें। अपने अधिकारों के लिये जागरूक रहें। करियर के लिये दिन काफी अच्छा साबित होगा। आपके कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। अपनी तीव्र बुद्धि और योग्यता से कठिन काम भी आसानी से कर लेंगे।

धनु — सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। घरेलू कार्यों में परेशानी आ सकती हैं। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। लोग आपकी सफलता की राह में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर सकते हैं।

मकर — आपके सामाजिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति आज हो सकती है। कारोबार में निवेश से आय बढ़ेगी। अपने शौक को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भ — करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय न करें। स्वयं को तरोताजा रखने का प्रयास करें। आपको एकाग्रता रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। मानसिक तनाव लेने से बचें।

मीन — घर-परिवार में शान्ति और समृद्धि रहेगी। भौतिक भोग-विलास में वृद्धि होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि लेंगे। रिश्तेदार घर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिलेगा।

Back to top button