28 दिसंबर 2019 का राशिफल, जानें किस रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— करियर के लिये दिन शानदार रहने वाला है। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। आपके प्रति बॉस का विश्वास और सहयोग बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल— सकारात्मक विचारों के प्रभाव से चित्त प्रसन्न रहेगा। कारोबार में नये सम्पर्क बन सकते हैं। नौकरी में थोड़ा तनाव हो सकता है। पूजा-पाठ में रुचि लेंगे। पिता के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशिफल— आज ईर्ष्यालु प्रवृत्ति से बचने का प्रयास करें। लोग आपके कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप करेंगे। अनावश्यक विचारों से दूर रहे। अपने मन में नियन्त्रण रखें। ससुराल पक्ष में कोई अच्छी घटना हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कर्क राशिफल— कानूनी समस्या से मुक्ति मिलने के आसार हैं। जॉब में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। घर वालों के साथ डिनर के लिये बाहर जा सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

सिंह राशिफल— प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। द्वेष रखने वाले लोगों की पराजय होगी। किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

कन्या राशिफल—  विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलेगी। प्रेम-विवाह में सफलता मिलेगी। पेट में कुछ दर्द की शिकायत हो सकती है। कड़वे वचन बोलने के कारण आपकी इज्जत कम होगी। अनावश्यक बातों को तवज्जों न दें।

तुला राशिफल— गुप्त शत्रु आपके लिये गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं। कार्यों में मन नहीं लेगा। बहुत भागदौड़ करने पर उचित लाभ नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति नहीं मिलेगी। जीवनसाथी की बातें बुरी लग सकती है। राजकीय कार्य खराब हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल—  करियर में शानदार अवसर मिल सकते हैं। विवाह की सम्भावनायें बन रही है। आज इण्टरव्यू में सफलता मिलेगी। अपनी बातों को मजबूती से रख पायेंगे। समाज में ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज कुसंग से दूर रहें।

धनु राशिफल—  धन प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। वाणी में ओज और मन में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक सदस्यों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। समाज में अपनी छवि को लेकर के थोड़ा चिन्तित रहेंगे। ऑफिस में काम को लेकर दबाव रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।

मकर राशिफल—  अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। भविष्य को लेकर योजनायें निर्मित करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। धन का विलासी उपभोग करने की प्रवृत्ति रहेगी।

कुम्भ राशिफल— आँखों में कुछ समस्या आ सकती है। सरकारी अधिकारियों के माध्यम से अटके हुये कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी राय की सराहना होगी। दाम्पत्य जीवन में रोमांस की भावना बलवती रहेगी। अपने महत्वपूर्ण सीक्रेट्स किसी को न बतायें।

मीन राशिफल— आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार के क्षेत्र में फायदा हो सकता है। आज खरीदारी के लिये प्लान बना सकते हैं। प्रेम-सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेंगी।

Back to top button