28 जून 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — मन में अकारण चिन्ता उत्पन्न हो सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। अपने आपको नियन्त्रित रखने में ही हित है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।

वृषभ — अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। शेयर मार्केट में निवेश बेहतर परिणाम दे सकता है। महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर उत्साहित रहेंगे।

मिथुन — अपने कार्य पर ठीक तरह से एकाग्र नहीं हो पायेंगे। मन में पलायनवादी विचारों को न आने दें। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। आलस्य से दूर रहें। सर्द-गर्म से बचने से लिये अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क — उच्च शिक्षा के प्रति रुचि जागृत होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी संकल्प शक्ति से बेहतरीन कार्य कर पायेंगे। व्यवसाय के नये अवसर प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन में सुख रहेगा।

सिंह — मेहनत का सार्थक फल मिलने में देरी हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े लोगों को अपनी कार्यपद्धति में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी। परिवार के लोगों का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। दिन सामान्य रहेगा।

कन्या —  स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। घर में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।

तुला — मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में असुविधा हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आज आपको आराम करने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्चे आपकी चिन्ता बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक — नौकरी में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों की समस्या दूर होगी। मित्रों की सहायता से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये बेहद लाभकारी होगी। दिन आशाओं और शुभ समाचारों से युक्त रहेगा।

धनु — नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो उसके प्रति आशंकित न रहें। घरेलू कार्यों में धन खर्च करना पड़ेगा। अपने मन की बात परिजनों से कर सकते हैं। ऑफिस में कुछ नये लोगों से मिलना हो सकता है जिनका व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में कार्य न करें।

मकर — बॉस की सहायता से आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपकी योग्यता को पर्याप्त सम्मान मिलेगा। छात्र पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिये आध्यात्मिकता और ध्यान का सहारा लें। कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे।

कुम्भ — चलते हुये कार्यों में अवरोध आने की आशंका है। जीवनसाथी गुस्सैल हो सकता है। निर्णय लेने में समस्या महसूस होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

मीन — शेयर मार्केट में निवेश से लाभ मिलेगा। यात्रा सफल और लाभदायक रहेगी। अपने काम को बहुत ही अच्छी तरह से कर पायेंगे। काम का दबाव कम होने से आज आप अच्छा अनुभव करेंगे। सन्तान और जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। समय का बेहतर प्रबन्धन कर पायेंगे।

Back to top button