28 फरवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आध्यात्मिक विचारों और चर्चा में भाग लेंगे। करियर ग्रोथ को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

वृषभ राशिफल— नौकरीपेशा जातकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अपने पैसे किसी को उधार न दें। बीमारियों में धन खर्च हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। अपने लोग परायों जैसा व्यवहार करेंगे।

मिथुन राशिफल— आपके प्रयास फलीभूत होंगे। मेहनत के बल पर कार्य सिद्ध होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशिफल— आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। साहस और जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुये धन की वसूली करने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में कुछ निर्माण कार्य करवा सकते हैं। मन लगाकर के कम करने की कोशिश करें।

सिंह राशिफल— बॉस आपकी आलोचना कर सकता है। आपके कार्यों को शायद महत्व न मिलें। शिक्षा में विशेष सफलता शायद न मिले। निरर्थक यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में लोग आप पर जवाबदेही लाद सकते हैं।

कन्या राशिफल— घर में तनाव का वातावरण रहेगा। लोग आपकी बातों को शायद महत्व न दें। फोड़े-फुंसी की समस्या हो सकती है। अपने खर्चे नियन्त्रित करने होंगे। मन में अज्ञात भय परेशान करेगा। आलस्य और प्रमाद से बचें।

तुला राशिफल— मित्रों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिन आनन्ददायी रहेगा। यदि कोई फंडिग ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल— अपनी वाणी में नियन्त्रण रखें। कोई अधूरा कार्य सम्पन्न हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ऑफिस की समस्यायें समाप्त होंगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मुंह में छाले पड़ सकते हैं।

धनु राशिफल— व्यर्थ की बहसबाजी में समय बर्बाद न करें। भविष्य के लिये योजनायें बनायेंगे। पढ़ाई में ध्यान देना पड़ेगा। पेटदर्द की समस्या बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। सन्तान की थोड़ी चिन्ता रहेगी।

मकर राशिफल— लोगों से अपमान झेलना पड़ सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। सहकर्मियों से मतभेद होने की आशंका है। कठिन कार्यों के बजाय जो कार्य सामने हैं उन्हें प्राथमिकता दें। अपने विचारों को थोपने से बचें।

कुम्भ राशिफल— नयी योजनायें लाभकारी सिद्ध होंगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। इंटरव्यू में बैठनें का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे।

मीन राशिफल— अपने ऊपर भरोसा बनाये रखें। अचानक से कोई अच्छी सूचना मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो एकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। कानूनी मामलों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है।

Back to top button