28 जनवरी दिन रविवार का राशिफल: आज इन 2 राशि के लोगों से रहें संभलकर, और ये 3 राशि वाले सोच समझकर रखें कदम

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप का दिन मंगलमय हो 28 जनवरी दिन रविवार 

28 जनवरी दिन रविवार का राशिफल: आज इन 2 राशि के लोगों से रहें संभलकर, और ये 3 राशि वाले सोच समझकर रखें कदम ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:46
सूर्यास्त-05:14
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
09:00से 10:30तक
तिथि-एकादशी तिथि
प्रातः06:39 तक तदुपरि एकादशी है।
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर

।।आज का राशिफल।।

मेष :- आज आप किसी बड़े नुकसान से खुद को बचाने में कामयाब हो जाएंगे। यह समय सभी कार्यों को पूर्ण करने का है। आपके जितने भी सामाजिक संपर्क हैं, आज वो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे, इसलिए उनके महत्व को इतना कम भी ना आंकें।

वृष:- नौकरी की दिशा में बदलाव करने का अच्छा समय है, जितने भी नए अवसर मिलें उनपर खुले मन से विचार करें। परिवार के साथ मनोरंजन करने के लिए यह समय बहुत उपयुक्त है। आपको आपके भाइयों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मिथुन:- आपके लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहने वाला है, आप अपने ऑफिस के जरूरी काम समय पर पूरे कर लेंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय है, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपका पार्टनर आपके दिल की बात को समझेगा और आपको पूरा समर्थन देगा।

कर्क :- आपके ऑफिस के उच्च अधिकारी आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए बहुत जरूरी है कि अपनी योजनाओं के बारे में किसी को कुछ ना बताएं। आपको अपनी योजनाओं पर कम से कम दो-तीन बार विचार करना चाहिए, धन खर्च की अधिकता रहेगी।

सिंह:- आज आप खुद से ज्यादा अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। दोस्तों और भाइयों की सहायता से आपको बहुत लाभ प्राप्त होने जा रहा है। आपकी सभी गलतफहमियां समाप्त होने जा रही है, इसलिए परेशान ना हों।

कन्या:- जो काम आपके लिए जरूरी नहीं हैं, उन्हें पूरी तरह टाल दें। आज आपका व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। अगर आपने किसी को उधारी का पैसा दिया है तो वह अटक सकता है, इसलिए आज किसी को बड़ी रकम ना दें। आपको अपनी सेहत के प्रति ध्यान देना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

तुला :- कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, ऑफिस या बिजनेस में आपका दबदबा कायम रहेगा। यह भी मुमकिन है कि सितारें आपकी किसमत को पूरी तरह पलट दें। जो काम रुके हुए हैं, उन्हें पूरा करने का मार्ग आज आप खोज निकालेंगे।

वृश्चिक:- आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बहुत बढ़ने जा रही है, निजी जीवन से जुड़ी परेशानियां भी समाप्त होंगी। वे दोस्त जो बहुत लंबे समय से आपके संपर्क में आ सकता है।  कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

धनु:- अगर आप कर्ज तले दबे हुए हैं तो आपको जल्द ही इस परेशानी से मुक्ति मिलने जा रही है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है तो वह भी आपको वापस मिलने जा रहा है। आपको खुद में बदलाव महसूस होगा, यह आपके लिए फायदेमंद है।

मकर:- कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिलने वाला है, इसलिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। धन लाभ के योग बन रहे हैं, आपको भावुक होने से बचना चाहिए। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ :- आज किसमत आपका साथ देने वाली है, लेकिन फिर भी आपका पूरा ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने पर ही रहेगा। आप दूसरों से जुड़कर रहते हैं, आज ये आपके बहुत काम आने वाला है।

मीन: आज आपके द्वारा सोचे हुए काम पूर्ण होने जा रहे हैं, आपके विचार नयापन लिए रहेंगे जो दूसरों को भी बहुत पसंद आएंगे। आज आप अपने पैसों को कहीं निवेश कर सकते हैं। आपकी बड़ी मनोकामना पूर्ण होने के कगार पर है।

 ।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

 1 आज शिशिर ऋतु माघ माह शुक्लपक्ष दशमी तिथि प्रातः06:39 तक तदोपरान्त एकादशी है।
2 आज एकादशी व्रत गृहस्थों की है, व सर्वाथसिद्धि योग भी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

धरमु न दूसर सत्य समाना। आगम निगमपुरानबखाना।।

अर्थ:-प्रभू श्री राम श्री सुमन्त जी से कहते है तात पिता जी के आदेश का पालन करना हमारा कर्म धर्म दोनों है अतः हे तात धर्म सत्य के समान कोई धर्म नही है यह बात आगम ,तन्त्रशास्त्र , निगम, वेदपुरण में वर्णन की गई हैआठ पिता जी ने उस धर्म के रक्षार्थ हमें चुना तो हम उसको त्याग कर स्वयं व पिता श्री को अपयश का पात्र क्यो बनावे।

।।वास्तु टिप।।

प्रत्येक घर में नित्य सुबह सवेरे तथा सन्ध्याकाल में एक छोटा सा गाय के गोबर से निर्मित कण्डा जला कर उस पर मात्र एक चुटकी भर चावल में घी मिलाकर डालना चाहिए । इस प्रयोग के नित्य करने से घर में आधि-व्याधियों का नाश होता है , और घर की उन्नति होती है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् कथा प्रवक्ता।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button