27 जुलाई दिन गुरुवार का पंचांग: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल

◆आज का पंचांग◆

।आज का दिन मंगल मय हो 27 जुलाई दिन गुरुवार।

27 जुलाई दिन गुरुवार का पंचांग: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल ऋतु- वर्षा
मास-श्रावण
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:21
सूर्यास्त:-06:39
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
01:30से 03:00 तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आप अपने जीवन मे कुछ बदलाव करना चाहेंगे।जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मकता आएगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। आर्थिक लाभ होगा।
सुझाव:-आप तीन मुखी, व चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- चॉकलेटी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप न्याय एवं सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे।घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें।व्यापारिक स्थिति अनुकूल होगी। नौकरी मिलने के योग बन रहे है।

सुझाव:-आप तेरहमुखी, छः मुखी, चौदह मुखी या दस मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- सुनहला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप कारोबार में लाभ होगा एवम् आत्मसम्मान का भाव महसूस करेंगे।मन प्रसन्न रहेगा।वाद -विवाद से दूर रहें। पारिवारिक स्थिति उत्तम होगी।

सुझाव:- आप तेरह मुखी या एग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आप विभिन्न प्रकार के अनुभवों से गुजरेंग। आपकी व्यापारिक स्थिति उत्तम होगी। रुका हुवा धन मिलने की अनुकूल स्थिति बन सकती है। पारिवारिक अनुकूलता रहेगी।

सुझाव:- आप दो मुखी तथा गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके समक्ष एक ऐसा अनुभव आएगा जिसके कारण आप जीवन की गहराई को समझ कर सफलता की ओर गति करेंगे।जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त होगा।अर्थ दशा सामान्य रहेगा।

सुझाव:-आप एक मुखी, तथा बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप व्यावसायिक मामलों में सुस्पष्ट सोच के साथ फैसला लेंगे।कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी ,बड़े व्यापारिक समझौते हो सकते हैं।

सुझाव:-आप तेरह मुखी, एग्यारह मुखी, या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना बन रही है। किंतु शिक्षा के क्षेत्र से लाभ भी होगा।

सुझाव:- आप तेरहमुखी, दसमुखी, या छ:मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सुझाव:- आप तीन मुखी, चौदह मुखी,या चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना है।शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। व्यापारिक समझौते लाभ पर्द होंगे। अपने जीवन साथी से मन मुटाव का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आप चौदह मुखी,एक मुखी, या सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सामंजस्यता होगी। अर्थ लाभ मिलेगा। व्यापार उत्तम होगा।

सुझाव:- आप एक मुखी या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी।वाद-विवाद सुलझेंगे। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अर्थ दशा सामान्य रहेगी।

सुझाव:- आप एक मुखी या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपको विरोधियों से सामना करना पड़ सकता है।भावुकतावश कोई निर्णय न लें ।पारिवारिक सहयोग से कार्य सिध्द होगा।

सुझाव:- आप चौदह मुखी,छ मुखी, या सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – लाल।

■।।आज के दिन का विशेष महत्व■

1आज श्रावण माह शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज गुरुपूर्णा सिद्धियोग है।

◆प्रेरणा दाई चौपाई◆

मातु पिता गुरु प्रभु कै बानी।
बिनहिं विचार करिअ सुभजानी।।

अर्थ:-श्री गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है ,माता पिता ,और गुरु की वाणी (कहि गयीबात) बिना किसी विचार या कुतर्क के मानना चाहिए।”अस्तु माता पिता इस भूतल पर प्रत्यक्ष भगवान के स्वरूप होते है जिनके सेवा करने से अर्थ धर्म काम मोक्ष की सहज प्राप्ति होती ही है।”

●आप सब का मंगल हो ●

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीराम कथा ,श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button