27 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं। आवश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। शरीर में थकान रहेगी। अत्यधिक लालच न करें। दोपहर के बाद काफी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आध्यात्मिक विषयों की तरफ आकर्षित होंगे।

वृषभ — दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। उधार दिये हुये धन को लेकर परेशान रहेंगे। नयी जॉब शुरू करने को लेकर निर्णय नहीं ले पायेंगे। भू-सम्पत्ति से जुड़े कार्यों में बड़ा निवेश न करें।

मिथुन —  व्यवसायिक योजनाओं पर काम करने के लिये बिल्कुल सही समय है। कार्यस्थल पर सुधार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मित्रता बढ़ेगी। शुभ कार्यों में भागीदारी होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क — आज आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपके शत्रु आज बढ़ सकते हैं। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में आपकी प्रगाढ़ता रहेगी। अपनी उपलब्धियों को लोगों से व्यक्त न करें।

सिंह — पुरानी घटनाओं के विषय में विचार करेंगे। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। अपरिचित लोगों से ज्यादा सम्पर्क न बनायें। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। आपका मन अशान्त रहेगा।

कन्या — घर में कुछ कलह का वातावरण रहेगा। आवश्यक कार्यों को दिन के पूर्वार्द्ध में पूरा कर लें। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा और प्रभावी काम करेंगे।

तुला — व्यापार और निवेश में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। अपनी जॉब को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक — यात्रा के दौरान कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार जनों के व्यवहार से नाखुश हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा को लेकर भय रहेगा। दूसरों पर निर्भर न रहें। व्यापार के नये प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

धनु — अपने अच्छे सम्बन्धों का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। अपने निर्णयों को लेकर आशंकित रहेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। सेहत को लेकर अनावश्यक चिन्तित रहेंगे। रुके हुये कार्य पुनः शुरू होंगे।

मकर — आकस्मिक धन हानि की सम्भावना है। व्यापारिक सौदे और रिश्तों में नकारात्मकता और विश्वासहीनता पनप सकती है। माता और जीवनसाथी पर क्रोध न करें। दिन शान्तिपूर्वक और अध्ययन में व्यतीत करें। नेत्र विकार को लेकर सतर्क रहें।

कुम्भ — प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। ऋण समाप्त करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। कान में पीड़ा हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन भाग्यशाली रहेगा।

मीन — रोजगार के नये मौके मिलेंगे। मित्रों और अधिकारियों का उचित मार्गदर्शन आपके लिये बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। दूसरों पर तुरन्त विश्वास न करें। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।

Back to top button