26 फरवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— धन की अचानक समस्या हो सकती है। यदि लम्बी यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान को लेकर सावधानी रखें। मन में किसी तरह की शंका न पनपने दें। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें।

वृषभ राशिफल— आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। नयी योजनाओं की शुरुआत होगी। प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन राशिफल— कारोबारी सम्बन्ध मजबूत होंगे। मेहनत का आज परिणाम प्राप्त होगा। भूमि-भवन खरीद सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को रोजगार आज प्राप्त होगा। जॉब में आरामदायक स्थितियाँ रहेंगी। अपनी प्रतिभा को आज निखारने का दिन है।

कर्क राशिफल— नेट्वर्किंग से जुड़े लोगों को काफी फायदा मिल सकता है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। बॉस के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह राशिफल— नौकरी में स्थितियाँ गड़बड़ हो सकती है। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। बेवजह विवाद का सामना करना पड़ेगा। पेट दर्द की समस्या खड़ी हो सकती है। कार्यों में अनापेक्षित विलम्ब हो सकता है। अनजाने व्यक्ति पर भरोसा न करें।

कन्या राशिफल— अपने दायित्वों के प्रति गम्भीर रहेंगे। विवाहयोग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। कार्यस्थल में जिम्मेदारियां बढेंगी। प्रेम प्रसंगों के लिये दिन अनुकूल है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशिफल— आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। संघर्ष के बाद जॉब में सफलता मिलेगी। रियल स्टेट व्यापारियों के लिये दिन उत्तम रहेगा। विरोधी आज आपसे भयभीत रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होगी। घर का माहौल सुखदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— जॉब के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं। संगीत और नृत्य में रूचि उत्पन्न होगी। लोग आपसे आज आकर्षित रहेंगे। बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।

धनु राशिफल— जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वाहन आज बिगड़ सकता है। सम्पत्ति विवादों से आज बचना चाहिये। महिलाओं के साथ व्यवहार आज अच्छा रखें। ज्यादा लालच करना आज भारी पड़ सकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।

मकर राशिफल— लोगों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याओं का आज समाधान मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। मजबूत निर्णय ले सकते हैं। अपनी क्षमताओं का बखूबी प्रयोग कर सकेंगे। पुराना उधार आज चुका सकेंगे।

कुम्भ राशिफल— आय से अधिक व्यय करने से बचें। योजनाओं में परिवर्तन कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। भोग-विलास में मन प्रवृत्त होगा। करीबी लोग आपकी प्रतिष्ठा का गलत उपयोग कर सकते हैं। किसी को उधार देना आज उचित नहीं होगा।

मीन राशिफल— लोग आज आपकी काफी तारीफ करेंगे। व्यापार में शानदार अनुबन्ध हो सकते हैं। आपकी कोई उलझन आज समाप्त हो सकती है। दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे। कोई मनोवांछित कार्य पूरा होगा। मित्रों के साथ काफी बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

Back to top button