26 दिसंबर 2019 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— धर्म और आध्यात्म के प्रति रूचि जागृत होगी। उच्च अध्ययन में कुछ व्यवधान महसूस हो सकता है। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। नये सम्पर्क विकसित होंगे। सम्पत्ति के मामले लम्बित हो सकते हैं।राशिफल

वृषभ राशिफल— अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। बिजली के उपकरणों के उपयोग में सावधानी रखें। धैर्य और संयम का परिचय देते हुये त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। भावनात्मक तौर पर दुखी हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल— पारिवारिक जीवन सुखदाई रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आर्थिक जोखिम लेने के लिये समय सही नहीं है। कारोबार में कुछ बड़े फेरबदल न करें। घर वालों के साथ शॉपिंग में जा सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

कर्क राशिफल— रुके हुये कार्य पुनः शुरू हो सकते हैं। कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे। आपके द्वेष रखने वालों को लज्जित होना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारियाँ दी जा सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। मधुमेह रोगियों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

सिंह राशिफल— शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी से निवेश करना चाहिये। प्रेम-सम्बन्धों में वासना को स्थान न बनाने दें। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। आवश्यक कार्य समय पर पूरे न होने से मन खिन्न रहेगा। शान-शौकत में धन खर्च होगा।

कन्या राशिफल—  विवादित चीजों से नाता जुड़ सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी की सलाह पर अमल करना लाभदायक रहेगा। परिवार में थोड़ा उलझन भरा माहौल रहेगा। प्रोफशनल लाइफ में परेशानियाँ रहेंगी। कफ विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

तुला राशिफल— सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की हो सकती है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कलात्मक वृत्तियों के प्रति रूचि जागृत होगी। उच्चाधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। आपके आइडियाज को महत्व मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल—  कारोबारी यात्रायें लाभप्रद होंगी। परिवारजनों के लिये थोड़ी चिन्ता रहेगी। इश्योरेंस प्लान में निवेश करने का विचार बनेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में सहकर्मियों की कोई बात चुभ सकती है।

धनु राशिफल—  आज स्थितियाँ पूरी तरह से आपके अनुकूल रहेंगी। दिन की शुरुआत अच्छी खबरों से होगी। कारोबार में नये व्यापारिक सौदे हाथ लग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। कई लोग आज आपसे जीवन के महत्वपूर्ण मुद्दों पर राय माँगेंगे।

मकर राशिफल—  आज ऐसे कार्यों में हाँथ न डालें जिसे आप फिलहाल पूरा न कर सकें। रोगों में धन बर्बाद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें। बेहतर होगा की आप समय को शान्तिपूर्ण तरीके से बितायें।

कुम्भ राशिफल— आपका सामाजिक दायरा बढ़ने वाला है। वरिष्ठ लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में प्रगति होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी बौद्धिकता की प्रशंसा होगी। सरकारी विभाग में कार्य करने वालों के लिये दिन विशेष रूप से काफी शुभ रहेगा।

मीन राशिफल— घर के इंटीरियर में कुछ परिवर्तन करने का विचार बनेगा। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में सफ़लता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ऑफिस में आपकी इज्जत और ख्याति बढ़ेगी। लोगों का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।

Back to top button