26 मार्च: दैनिक राशिफल में जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष राशि
आज ऑफिस में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी | आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी | आज नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी माँ आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी करेगी | आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं | आज अचानक से आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा | वहां बड़े-बड़े लोगों से मुलाकात आपको भविष्य में फायदा दिलायेगी। दुर्गा मंदिर में रुद्राक्ष की माला दान करें,आपके साथ सब अच्छा होगा |
वृष राशि 
आज माँ ब्रहमचारिणी आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी | आप पड़ोसियों के साथ मिलकर कोई सामाजिक समारोह करने का मन बनायेंगे | इससे लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्टडी करेंगे | पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी | माता-पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे, उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे | मछलियों को आंटे की गोलियां बनाकर खिलाएं,रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होगी |
मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा | आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन बोलने से ज्यादा आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए | किसी रिश्तेदार से आपको अचानक से सरप्राइज मिलेगा | आज घर में आपकी शादी की बात फिक्स होने की सम्भावना बन रही है | संयम और धैर्य आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा | आपको बाहर का अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए | माता दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, सेहत अच्छी बनी रहेगी |
कर्क राशि
आज किसी मेहमान के घर आने का योग बन रहा है | माँ ब्रहमचारिणी जीवन में आपकी जीत सुनिश्चित करने में मदद करेगी | आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा | इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है | आपके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर होगी| आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा | किसी पुरानी स्वस्थ समस्या से छुटकारा मिलेगा| माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी |
सिंह राशि
आज ऑफिस में आपको मैनेजर के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा | आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे | दूसरों को अपने काम से प्रभावित करने में आप सफल रहेंगे | इस राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे | विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा रहेगा |आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा | लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा | आपको अपने साथी से कोई गिफ्ट मिलेगा | माँ ब्रह्मचारिणी की कपूर से आरती करें, आपकी सभी इच्छा पूरी होगी |
कन्या राशि
आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है | अगर आप किसी बिजनेस मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो माँ ब्रहमचारिणी का आशीर्वाद लेकर जायें | आपको सफलता जरूर मिलेगी | नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे | आज आप हर काम को आसानी से निपटा लेंगे | आपके मन में बहुत दिनों से काम को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा | माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा |
तुला राशि
आज किसी के मामलों में दखल देने से आपको बचना चाहिए | आज नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रहमचारिणी की पूजा करने से आपके रुके हुए कार्य  पूरे होंगे | अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो उस विषय के किसी जानकर व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें | बड़ों की बात सुनना आपके लिये फायदेमंद रहेगा | आज आपके वैवाहिक रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी | माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा | सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा |
वृश्चिक राशि
आज आप अपने सभी पर्सनल कामों का निपटारा करने में सफल होंगे | माँ ब्रहमचारिणी आपके कारोबार में वृद्धि करेगी | साथ ही देवी माँ की कृपा से आज आपको सभी काम में सफलता मिलेगी | स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा | आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा | आज कुछ लोग अपने कामों के लिये आप पर भरोसा करेंगे | आप भी उनके भरोसे को बनाये रखेंगे | दुर्गा कवच का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामनायें पूरी होंगी।
धनु राशि
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा | हर कोई आपसे अपनी बात शेयर करना चाहेगा | ऑफिस में आपका रुतबा बना रहेगा | किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना बन रही है | आपकी ये मुलाकात फायदेमंद रहेगी | माँ ब्रहमचारिणी के आशीर्वाद से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा | घर के बड़े-बुजुर्ग की सेहत में सुधार आयेगा | जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा | मां दुर्गा को फल अर्पित करें, पुरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि
आज देवी मां का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा | किसी जरूरी काम में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी| अगर आप मंगल संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज के दिन माँ ब्रहमचारिणी की पूजा करना आपके लिये बड़ा ही फलदायी होगा| इस राशि के मेकैनिकल इंजीनियरिंग की फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा | अगर आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते है, तो नवरात्री के दुसरे दिन कर सकते है |देवी माँ को इलायची अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कुंभ राशि
आज बच्चे धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग करेंगे | आपका मन भी सामाज से जुड़े धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा | इस राशि के विद्यार्थी आज अपने शिक्षकों की मदद से अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे| मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से आपकी किस्मत आपका पूरा-पूरा साथ देगी | आपको अपनी मेहनत का दुगुना लाभ मिलेगा| आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा | कुछ लोग आपसे मेल-जोल बढ़ाना चाहेंगे | मां ब्रह्मचारिणी को फूल अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी |
मीन राशि
आज आप जीवनसाथी के साथ देवी माँ के मंदिर जायेंगे | आप जो भी काम शुरु करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा | आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे | इस राशि के बच्चों को आज मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा | सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे | इस राशि के कॉमर्स के विद्यार्थी किसी शॉर्ट टर्म कोर्स में दाखिला लेने का मन बनायेंगे |आपको सीनियर स्टूडेंट्स का सपोर्ट मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी | दुर्गा वीसा यंत्र धारण करें, सभी कार्य सफल होंगे|

Back to top button