25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो!……..

मुंबई| अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिनेता वरुण धवन का नया गीत ‘जानेमन आह’ को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ का गीत दो दिन पहले जारी किया गया। इस गीत को बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।

परिणीति चोपड़ा के video को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या 25 लाख के पार

यह बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का पहला आइटम सॉन्ग है। इस टीजर में वो काली ड्रेस में काफी खूबसूरत और बहुत अलग नज़र आ रही हैं, जिसमे उनको पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। नया गीत अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया है। इसमें परिणीति चोपड़ा छरहरी काया के साथ नए अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं वरुण के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी काफी दिलचस्प है।

ढिशूम फिल्म में वरुण और जॉन के आलावा जैकलीन फर्नांडीज और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के बकरीद पर रिलीज होने की उम्मीद है।

Back to top button