25 मई दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए कैसी रहेगी आज आपके सितारों की चाल

◆ आज का पञ्चांग ◆

।आप सबका मंगल हो 25 मई दिन गुरुवार। 

25 मई दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए कैसी रहेगी आज आपके सितारों की चाल ऋतु-ग्रीष्म
माह-ज्येष्ठ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:19
सूर्यास्त:-06:41
राहूकाल(अशुभ समय)दोपहर
01:00से03:00तक
तिथि:-अमावस्या
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-दक्षिण

। आज का राशिफल। 

( चे, चो,ला,ली,लू,ले,लो,कू,अ)
मेष
आज आपका को न्यायायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नवीन गृह अथवा भूमि के योग बन सकते है। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा।आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी।

सुझाव:-आप इस माह दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें
शुभरंग:-हरा

( व,वी,वू,वे,वो,वि, ओ,उ,ए, इ)
वृषभ
आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुदूर यात्रा के योग बन रहें हैं। पारिवारिक कलह शांत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आप इस माह चौदह मुखी या चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-गुलाबी

( क, की,कू,के,को,घ,हा, छ)
मिथुन
आज आप को समाज की ओर से सम्मना प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय लाभ देगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:-आप इस माह पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-नीला

( ही,हू, हे, हो,डा, डी, डे, डो)
कर्क
आज आप का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझव:-इस माह आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-लाल

(म,मी, मू,में,मो,टा, टी,टू, टे )
सिंह
आज आप का मन रचनात्मक कार्यों में मन निरत रहेगा।व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी। मांगलिक कार्यों में भाग लेंने का अवसर प्राप्त होगा।

सुझव:-आप इस माह नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-पिला

( प,पी,पू,पे,पो,ष,म,टो, ठ )
कन्या
आज आप को पारिवारिक उलझनों का थोड़ा सामना करनस पड़ सकता है। व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी। व्यर्थ के भाग दौड़ से बचें। आर्थिक लाभ होगा।

सुझव:-आप इस माह तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-कत्थई

( रा,री,रु ,रे,रो,ता,तू, ते,तो )
तुला
आज आप का आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा।व्यर्थ व्यय की संभावना बन सकती है।सुदूर यात्रा के योग बन सकते है।

सुझव :-आप इस माह दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-जामुनी

(न,नी, नू, ने,नो,तो,या,यी, यू )
वृश्चिक
आज आप का दाम्पत्य जीवन मे मधुरता आएगी किन्तु विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझव:-आप इस माह पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:- सुनहला

( ये, यो,भ, भी, भू, ध,फ़,ढ, भे )
धनु
आज आप को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता मिलेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शायं काल तक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सुझव:-आप इस माह सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-आसमानी

(भे, भो,जा,जी,जे,ख, खी, खे, खो,ग,गी )
मकर
आज आप का मन धार्मिक कार्यों में निरत रह सकता है।अपने परिवार के मुखिया या किसी धर्म गुरु के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सुझाव:-आप इस माह बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-बैगनी

( सा, सी,शू,,से,सो,ग, गे, गो,दा )
कुंभ
आज आप के चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा।व्यवसायिक प्रयाश सफल होंगे।

सुझव:-आप इस माह नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-फिरोजी

(दे,दो,दी,दू,चा, ची,थ,झ )
मीन
आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।सम्बन्धों में निकटता आएगी।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष में इज़ाफ़ा होगा। किसी अतिथि के आने की संभावना बन रही है।

सुझव:-आप इस माह आप 11 मुखी धारण करें।
शुभरंग:-नारंगी

●आज के दिनकाविशेष महत्व ●

1 आज ज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष अमावस्या तिथि है।
2 आज स्नान दान की अमावस्या ,व वट सावित्री व्रत है।
3 आज शनैश्चर जयंती भी है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

सोचिय पुनि पति बंचक नारी।
कुटिल कलहप्रिय इच्छाचारी।।

अर्थ:-श्री मानस जी मे मुनिश्री वशिष्ठ जी ने श्री भरत जी से कहा कि हे भरत वह नारी सोचनीय है जो अपने पति का त्याग करदेती है व कुटिल, कलह करने में कुशल व अपने बड़ों का निरादर कर अपनी इच्छा से कार्य करे ऐसी नारी की सद्गति तो ईश्वर भी चाह के नही दे सकते।

“अस्तु माताओं को कलह व अपने श्रेष्ठ के अपमान से नितांत बचना चाहिए।”

◆इति शुभम◆

||आचार्य स्वामी विवेकानंद||
|| श्री अयोध्या धाम ||
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद ||
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button