25 दिसंबर 2019 का राशिफल, इन राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाला है आज का दिन…

मेष राशिफल— दिन आवश्यक रूप से लाभकारी नहीं रहेगा। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है। सरकारी कार्यों में कुछ जरूरी दस्तावेजों का अभाव हो सकता है। शाम के समय कुछ अच्छे लोगों से भेंट हो सकती है।

वृषभ राशिफल— व्यापारिक गतिविधियों के लिये समय जबरदस्त है। महत्वपूर्ण कार्यों को आज सुबह ही निपटा लेना हितकारी होगा। किसी फँसे हुये मामले में समझौता हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम के साथ संवाद को भी महत्व देंगे।

मिथुन राशिफल— जॉब में लाभ के अवसर हाँथ आयेंगे। दिन के उत्तरार्ध में कोई सार्थक मीटिंग हो सकती है। एकांउट को लेकर के थोड़ा सचेत रहना चाहिये। काम के प्रति समर्पण का भाव रहेगा। यात्रा सफल और सुखद परिणाम प्रदायक होगी।

कर्क राशिफल— उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी काबिलियत और योग्यता की प्रशंसा होगी। स्थाई सम्पत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। सिनेमा देखने का विचार बना सकते हैं। लव लाइफ में कमिटमेंट कर सकते हैं।

सिंह राशिफल— सामजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ायेंगे। आपकी कही हुई बातें सत्य साबित होंगी। बेवजह किसी को सलाह न दें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से बहसबाजी सम्भव है। बिना किसी विशेष वजह के मन खिन्न सा रहेगा।

कन्या राशिफल— प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबारी योजनाओं का सफल कार्यान्वयन होगा। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त होगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मित्रों की सलाह आज काम में आयेगी।

तुला राशिफल— आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। परिवार के हितों की चिन्ता उत्पन्न होगी। गलत बयानबाजी से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल—  परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में कोई माँगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सामाजिक समारोहों में हिस्सा ले सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

धनु राशिफल—  जॉब में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हड़बड़ी में गड़बड़ी करना गलत साबित होगा। कार्यक्षेत्र में विभागीय बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। धन की कमी से थोड़ा अशान्त रहेंगे। मन में कई तरह के विचारों का द्वन्द रहेगा।

मकर राशिफल—  व्यापार में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम, विवाह में परिणित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की होने के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखप्रद और लाभप्रद रहेगी।

कुम्भ राशिफल— निवेश में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी में आपको सफलता प्राप्त होगी। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। व्यवसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। ऐशो-आराम के संसाधनों में वृद्धि होगी।

मीन राशिफल— कार्यक्षेत्र में विश्वसनीयता बनाये रखनी होगी। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बॉस से काफी प्रोत्साहन मिलेगा। नई योजनाओं का शुभारम्भ हो सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलेगी।

Back to top button