25 जुलाई दिन मंगलवार का पञ्चांग: जानिए किस पर कृपा करेंगे महावीर बजरंगबली

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 25 जुलाई दिन मंगलवार। 

25 जुलाई दिन मंगलवार का पञ्चांग: जानिए किस पर कृपा करेंगे महावीर बजरंगबली ऋतु-वर्षा
माह-श्रावण
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:21
सूर्यास्त:-06:39
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
03:00से 04:30बजे तक
तिथि:-द्वितीया
पक्ष:-शुक्ल
दिशाशूल-उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप के घर मांगलिक कार्यों की रचना बन सकती है। यात्रा से लाभ होगा। व्यापारिक साझेदारों से मन मुटाव संभव है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आप तीन या , चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- पीला

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप पर माता महालक्ष्मी की कृपा है। उन्नति आपके दरवाजे पर रहेगी। सोचे हुवे कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक व्यवसायिक स्थिति उत्तमोत्तम होगी।

सुझाव:- आप चौदह , तेरह या दश मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का स्वास्थय प्रभावित रहेगा। बासी भोजन से बचें।व्यवसायिक उन्नति होगी। आर्थिक दशा पूर्ववत होगी। सन्तान की उन्नति होगी।

सुझाव:- आप तेरह या इग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क

आज आप का मन धार्मिक कार्यों में निरत रहेगा। मुकदमों में आपको विजय मिल सकती है।नवीन संपत्ति प्राप्त होने की योजना बन सकती है।

सुझाव:- आप छ ,दो,या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-बादामी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज यात्रा से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।व्यर्थ विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।पारिवारिक उन्नति मिलेगी। आज बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।

सुझाव:- आप एक, नौ , या बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- आसमानी

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आपके निजी सम्भन्धों में निकटता आएगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। सुदूर यात्रा के योग बन सकते है।

सुझाव:-आप तीन , तेरह, या इग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप व्यापारिक सूझ बूझ से उन्नति प्राप्त करेंगे। मित्रों से सहयोग जीवन साथी से मन मुटाव की संभावना बन सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आप दश, छे ,या तेरह मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-लाल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको साशन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।सन्तान पक्ष से यश की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सुझाव:- आप तीन या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप व्यवसाय सामान्य रहेगा। अर्थिक की दृष्टि सामान्य रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किन्तु सुराल पक्ष से तनाव बन सकता है।

सुझाव:- आप सात , चौदह, या एक मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- पीला

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आप कृषि कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। भूमि निवेश में लाभ की संभावना बन सकती है। कुसंगति से बचें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आप एक, या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप व्यावसायिक समझौता कर सकते हैं ।पारिवारिक सहयोग से अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धनागमन बढ़ेगा।
यात्रा से बचें।

सुझाव:- आप एक , चौदह, या आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- केसरिया

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप के सोचे हुवे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवार में मंगल कार्यों की योजना बनेगी। व्यवसाय में पर्याप्त लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आप चार , तीन, या गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-लाल

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज श्रावण माह शुक्लपक्ष द्वितीया तिथि है।
2 आज धर्म सम्राट स्वमी कर पात्री जी का जन्म दिवस है सर्वार्थसिद्धि योग भी है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

परम रम्य गिरिवर कैलासू।
सदा जहाँ सिव उमा निवासू।।

अर्थ:-श्री याज्ञवल्क्य जी भरतद्वाज जी से कहते है कि हे मुनि बड़ा ही सुंदर पर्वतों में श्रेष्ठ पर्वत राज कैलाश का शिखर है जहां सदा सर्वदा प्राणी मात्र के कल्याण रूप भगवान शिव व माता पार्वती का नित्य निवास रहता है।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button