25 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन..

मेष — आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सीनियर्स आपको काफी प्रोत्साहन देंगे। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। लोग आपकी बातें मानेंगे।

वृषभ — अति आत्मविश्वास आपकी छवि को खराब कर सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। घर से बाहर भी जाने की आवश्यकता महसूस होगी, लेकिन आपको सावधानी रखनी चाहिये। विदेशों में स्थित मित्रों और परिजनों की कुशल क्षेम मिलेगी।

मिथुन — मन में सकारात्मक विचार बनाये रखें। अपने धन का अनावश्यक उपयोग न करें। व्यापार में घाटा लग सकता है। जीवन में परेशानियाँ बढ़ सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार उत्पन्न होंगे।

कर्क — अधिकारी आपके कार्य से सन्तुष्ट। आपके स्वभाव को लेकर प्रशंसा होगी। इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। ऊर्जा में वृद्धि होगी।

सिंह — व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों की जीवनशैली से कुछ प्रभावित रहेंगे।

कन्या — परोपकार की भावना जागृत होगी। मानसिक शान्ति तलाशने का कार्य करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। अपनों का व्यवहार आपको दुखी करेगा। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें।

तुला — अपने लोगों पर व्यर्थ शंका न करें। रोजगार में समस्या आ सकती है। ज्यादा सोचने से काम बिगड़ सकते है। दाम्पत्य जीवन में अशान्ति रहेगी। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें।

वृश्चिक — विरोधी परास्त होंगे। कुसंग से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। भोग-विलास में वृद्धि होगी। व्यापार में नयी योजनायें बनाने के लिये दिन अनुकूल है।

धनु — समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। अपनी किसी स्किल को मांझने की कोशिश करेंगे। कार्यों में आ रही परेशानी दूर होगी। कानूनी उलझनों से राहत मिलेगी। अपने कुशल वक्चातुर्य से लोगों को इंप्रेस कर लेंगे।

मकर — प्रेम-सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। करियर में सही निर्णय लें। परिवार वालों के साथ किसी शो का आनन्द उठायेंगे। प्रेम-विवाह को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। सुख की अनुभूति होगी।

कुम्भ — बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी पुराने मित्र से फोन पर बात होगी। जॉब में जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपके विरोधी आज सक्रिय हो सकते हैं।

मीन — आपकी आय में वृद्धि होगी। प्रशासन से जुड़े लोग अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। नये क्रिएटिव विचारों से काफी प्रभावित रहेंगे। पढ़ने और सीखने की इच्छा जागृत होगी।

Back to top button