25 मार्च: आज के राशिफल में जानें किस राशि के लिए है विशेष दिन

अध्यात्म डेस्क|
1. मेष:मित्रों की सहायता से कोई लंबित कार्य बनेगा। व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गाय को केला खिलाएं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा करें। पीला रंग धारण करें।
2. वृष:मीडिया फील्ड से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं। सूक्त का पाठ करते रहें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
3. मिथुन:यात्रा हो सकती है। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्रॉब्लम हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। हनुमानचालीसा का पाठ करें। सफेद और नीला शुभ रंग है।
4. कर्क:​धनु राशि का कोई जातक आपके कार्य में आपकी मदद करेगा। मधुमेह से समस्या आ सकती है। हनुमान जी की उपासना करें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
5. सिंह:लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। लाल रंग शुभ है।     
                                                 
6. कन्या:आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा। हनुमान जी की उपासना करें। नीला आपका शुभ रंग है।
7. तुला:जॉब में प्रोन्नति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सूक्त का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा आपका शुभ रंग है।
8. वृश्चिक:आज सफलता मिलेगी। नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। आईटी फील्ड के जातकों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम के साथ-साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।
9. धनु :सफलता मिलेगी। इस राशि का स्वामी गुरु है जो इस समय वृश्चिक में गोचर कर रहा है। धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ में प्राब्लम रहेगी। विष्णु जी की उपासना करते रहें। लाल आपका शुभ रंग है।
10. मकर:किसी धार्मिक गुरु के आशीर्वाद का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं आपको परेशान करेंगी। यात्रा भी हो सकती है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। नीला आपका प्रिय रंग है।
11. कुंभ:आज सफलता मिलेगी। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। लव लाइफ में विवाह की तिथि तय हो सकती है। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। हनुमान जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है।
12. मीन:धन के व्यय की व्यवस्था बनेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। जॉब में सफल रहेंगे। विष्णु जी का ध्यान करते रहें। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।
 

Back to top button