25 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (5)मेष- सफलता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ेंगे। इच्छित सूचना प्राप्त हो सकती है। धर्म और परंपराओं में विश्वास बढ़ेगा। भाई-बहनों से करीबी बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संकोच त्यागें और बड़ा सोचें।

वृष- अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। अनुशासन बढ़ाएं और समय की पाबंदी का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन- ग्रहस्थ जीवन सुख से बीतेगा। साथी उम्मीदों के अनुरूप रहेगा। आदर्शभाव बढ़ेगा। पूर्व मित्रों से भेंट संभव है। खर्च पर अंकुश लगाएं। आवश्यक कार्य आज ही पूरा करने की कोशिश करें।

कर्क- नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में जल्दबाजी न दिखाएं। शत्रु-मित्र की पहचान कठिन होगी। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। मेहनत की अपेक्षा सफलता सीमित रहेगी। दिन सामान्य से शुभ। कामकाज पर फोकस रखें।

सिंह- हर्ष उत्साह से दिन बीतेगा। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय साझा करेंगे। उत्सवधर्मिता बढ़ेगी। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। वरिष्ठ सहयोगी रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी।

कन्या- किसी से कोई वादा करने में जल्दबाजी न करें। अपनों की सलाह को गंभीरता से लें। भाग्य की कृपा सफलता में सहायक होगी। धर्म मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी। जिद और पूर्वाग्रह से बचें।

तुला- अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। साहसिक एवं सामाजिक कार्यों में आगे रहेंगे। बंधुजनों से अप्रत्याशित समर्थन मिलेगा। खानपान में अनुशासन रखें। बड़बोलेपन से बचें। दिन शुभकारक।

वृश्चिक- जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। नेतृत्व की भावना बढ़ेगी। खुशियां अपनों के संग साझा करेंगे। रहन सहन संवार पर रहेगा। धन धान्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु- अधिकतर कार्य स्वतः बनते चले जाएंगे। सुबह शीघ्र उठें और सक्रियता बढ़ाएं। सृजन एवं स्मरण को बल मिलेगा। प्रभाव एवं पूछपरख बढ़ेगी। दिन मंगलकारी। न्यायिक मामले बनेंगे।

मकर- खर्च पर अंकुश रखें। मेहनत और लगन से आय बेहतर बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संतान से शुभ समाचार संभव। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

कुंभ- लाभ पर फोकस बनाए रखें। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। कला कौशल में निखार आएगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। सफलता की अच्छी संभावना बनी हुई है। दिन कोशिशों में गति लाने वाला।

मीन- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। रक्त संबंधी सहयोगी रहेंगे। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

Back to top button