बड़ी ख़बर: 24 सेकेंड में नौशेरा में आर्मी ने पाक चौकी को किया तबाह…

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को समर्थन देने और दो सैनिकों की बर्बरतापूर्वक हत्या का बदला ले लिया है। सेना ने कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को तबाह कर दिया है। सेना इस कार्रवाही का वीडियो भी जारी किया है। ये वीडियो 24 सेकेंड का है। 24 सेकेंड में नौशेरा में आर्मी ने पाक चौकी को किया तबाह
 
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अशोक नरूला ने कहा कि पाक सेना हमेशा आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने में मदद करती है। बर्फ पिघलने के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो जाती है। इनको रोकने के लिए सेना ने कार्रवाई की और पाक सेना की चौकी को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

Back to top button