24 दिसम्बर 2019 राशिफल: जानिये आज क्या कहती है आपकी राशि…

मेष राशिफल: दिन की शुरुआत सकारात्मक खबरों से होगी। दोपहर बाद से स्थितियाँ अनियन्त्रित हो सकती है। कारोबार में कुछ बाधा आ सकती है। अत्यधिक मेहनत करने के कारण थकान की अनुभूति ज्यादा होगी। लोग एहसान फरामोश व्यवहार दिखा सकते हैं।

राशिफल

वृषभ राशिफल: दाम्पत्य जीवन में सन्तुष्टता रहेगी। ससुराल में कोई मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिये दिन लाभकारी रहने वाला है। आज अच्छे सम्पर्क विकसित होंगे जो बाद में आपके लिये महत्वपूर्ण साबित होंगे। प्रियजनों से भेंट होंगी।

मिथुन राशिफल: आपमें नई ऊर्जा और शक्ति का संचार होगा। जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो आज नई नौकरी मिल सकती है। रुके हुये कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेमी जोड़ों को आज कुछ तकलीफ उठानी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल: संचार माध्यमों से जुड़े हुये लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऐन मौके पर भाग्य साथ नहीं देगा। कलात्मक अभिरुचियाँ विकसित होंगी। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दोपहर के बाद कार्यों में तेजी आयेगी।

सिंह राशिफल: उच्च शिक्षा के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिये दिन विशेष तौर से शुभ है। यात्रा के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते है। पेट और छाती के विकार जन्म ले सकते हैं।

कन्या राशिफल: आज नयी सम्भावनाओं के विकसित होने का दिन है। अवसरों का पूरा लाभ उठा पायेंगे। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से भेंट होगी। छोटे भाई-बहनों के विषय में कुछ विचार करेंगे।

तुला राशिफल: सामजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें। आपके द्वारा किये गये प्रयोग सफल सिद्ध होंगे। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशिफल: आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। उच्च पद की प्राप्ति होने की सम्भावना है। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अनावश्यक पैसे खर्च करने की प्रवृत्ति होगी। फालतू की डींगबाजी और बहस में उलझने से बचें।

धनु राशिफल:  कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की कमी महसूस हो सकती है। मिथ्या अहंकार और बतोलेबाजी से दूर रहें। सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते है। मन में स्थिरता नहीं रहेगी। कोई पुराना ऋण भरना पड़ सकता है।

मकर राशिफल: मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। जॉब में सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। बहुप्रतीक्षित योजनाओं को अमल में लाने का सही समय है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। कारोबारी अपने आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

कुम्भ राशिफल: नौकरी में आपकी योग्यता की कद्र होगी। रोजगार के नये अवसर उत्पन्न होंगे। सम्पत्ति सम्बन्धी मामले आपके पक्ष में जा सकते हैं। व्यापारियों को बहुत सारा काम एकसाथ मिल सकता है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा होगी।

मीन राशिफल: धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। छात्रों के लिये समय विशेष रूप से शुभ है। बॉस कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है। आज अटके हुए कार्य निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होंगे।

Back to top button