24 अप्रैल 2018 दिन मंगलवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग: आज इन राशि वालों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा

24 अप्रैल 2018 दिन मंगलवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

आप सभी का मंगल हो….

आज का पञ्चाङ्ग

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
तिथि-नवमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:30
सूर्यास्त-06:30
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)दोपहर
03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-दोपहर 12:20 से 01:50 तक

आज का राशिफल

24 अप्रैल 2018 दिन मंगलवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग: आज इन राशि वालों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा

मेष:- आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, इसलिए किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में स्त्री वर्ग से सावधान रहें। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज आपके आर्थिक आयोजन सफल होंगे। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। कारोबार में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। धनलाभ होगा। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :- आज कई तरह से लाभ का दिन है। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित हो सकते हैं। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएं सताया करेगी। नौकरी-व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरे।विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-आज आप अपनीवाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें । सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। मन और काम भाव पर नियंत्रण रखें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। ब्याज, कमीशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। साझेदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :- आज आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। उचित काम में धन खर्च होगा। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज आप साहित्य लेखन में अपनी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। काम-वासना पर संयम रखने का प्रयास करें। शेयर-सट्टा में लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

आज के दिन का विशेष महत्व

1.आज बसंत ऋतु वैशाख माह शुक्लपक्ष नवमी तिथि है।
2. आज मध्यान 12 बजे श्री जानकी नवमी जन्मोत्सव श्री मिथिला धाम व श्री अयोध्या धाम में व मंगलागौरी व्रत पूजन
3. आज विवाह मुहूर्त है।

प्रेरणा दाई दोहा

निज इच्छा निज मति तनु। प्रगट भई सिय आई चरित किये पावन परम वर्धन मोद निकाय।।

अर्थ:-वैष्णव मतावलम्बी सन्तों ने गाया है कि श्री विदेह राज जनक जी की तनया श्रीजानकी जी है जो स्वयं की इच्छा से जीवों पर कृपा करने हेतु इस धराधाम में भूमि से प्रगट भई हैं। जिनके पावन चरित्रों का गुण गान कर जीव को परमानंद की प्राप्ति होती है ऐसी जनक दुलारी जानकी जी के चरणों में कोटि कोटि बन्दन।

 

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता ।।
।।श्री अयोध्याम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button