24 अक्टूबर दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए किसकी किस्मत बदलेंगे आज बजरंगबली

◆आज का पंचांग◆

।आप सब का मंगल हो 24 अक्टूबर दिन मंगलवार।

24 अक्टूबर दिन मंगलवार का राशिफल : जानिए किसकी किस्मत बदलेंगे आज बजरंगबली ऋतु-शरद
माह-कार्तिक
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:22
सूर्यास्त-05:38
राहूकाल(अशुभ समय)दोपहर
03:00से 04:30 बजे तक
दिशाशूल-उत्तर
पक्ष-शुक्ल
तिथि-पंचमी
अमृत मुहूर्त-दोपहर 12:12से 01:36तक है।

।।आज का राशिफल।।

?मेष
आज आप का दिन कुल मिला कर सामान्य रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। हानि संभव है।
यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:- आज आप गया को हरी घास अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूंगा
शुभरंग:-श्वेत

?वृषभ
आज आप का दिन उत्तम रहेगा जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहरी सहायता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपकी समस्या दूर होगी। परिवारिक सुख शांति मिलेगी। कार्य क्षेत्र में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान करावें तथा मिष्ठान्न का भोग अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-पीला

?मिथुन
आज आप का दिन भागदौड़ रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कार्यक्षेत्र में नयी योजना लागू करेंगे।व्यापर तथा नौकरी में स्थानांतरण की संभावना बन रही है।
सुझाव:-आज आप किसी गरीब बच्चे को भोजन करावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-लाल

?कर्क
आज आप का दिन पारिवार के कार्यों में लगा रहा सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। व्यापर उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान श्री विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-क्रीम

?सिंह
दौड़-धूप अधिक होगी। लाभ के अवसर हाथों से निकलेंगे। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आसानी से कर्ज प्राप्त होगा।व्यापार में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप केशर का तिलक लगावें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-केसरिया

??कन्या
आज आप का दिन सन्तोष जनक रहेगा ।घर-बाहर प्रसन्नता तथा अनुकूलता रहेगी। मित्र-संबंधियों से मुलाकात होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ पाएंगे।
सुझाव:-आज आप पूर्व दिशा में पांच गहि के दीपक जलावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-नीला

तुला
यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मित्र-संबंधी मिलेंगे। अधिकारियों का विश्वास हासिल करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कृषि कार्यों से लाभ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
सुझाव:-आज आप कौवों को रोटी खिलावें ।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-बादामी

?वृश्चिक
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आज सुखद यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। वरिष्ठजनों की मदद मिलेगी। लाभदायी योजनाएं बनेगी। व्यापर व शैक्षिक कार्यों में लाभ मिकेगा।
सुझाव:-आज आप कबूतरों को बाजरे का दाना डालें।
राशिरत्न:-मूंगा
शुभरंग:-नारंगी

?धनु
फालतू खर्च होगा। विवाद से क्लेश की संभावना बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। विश्वास टूट सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। व्यापार में उन्नति होगी।
सुझाव:-आज आप चीटियों को आटा या गुड़ डालें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग :-हरा

?मकर
लेनदारी वसूल होगी। यात्रा से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। जल्दबाजी न करें। सोचा हुआ कार्य वक्त पर होने से हर्ष रहेगा।यात्रा से लाभ की संभावना बन रही है।
सुझाव:-आज आप मछलियों को दाना दें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-आसमानी

?कुंभ
विरोध होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में लाभदायी अवसर मिलेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप बेलपत्र पर श्रीसीताराम लिख कर शिव लिंग पर अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-सुनहला

?मीन
तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन की प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी से हानि होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता पिता का स्नेह मिलेगा व्यापार में लाभ होगा।
सुझाव:-आज आप माता लक्ष्मी को बेल का फल या पत्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-धानी

★आज के दिन का विशेष महत्व★

1 आज कार्तिक माह शुक्लपक्ष पंचमी तिथि है।
2 आज से चार दिनों तक चलने वाला छठपर्व प्रारंभ है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

पुनि रघुबीरहिं भगति पिआरी।
माया खलु नर्तकी बिचारी।।

अर्थ:-श्री रामचरितमानस जी मे श्री कागभुशुण्डि जी गरुण जी से कहते है कि भगवान श्रीसीताराम जी को केवल भक्ति प्यारी है भक्ति को सारा अधिकार दे रखा है माया भक्ति की दासी है यह भगवान के इशारे पर नाचने वाली व नर्तकी मात्र हैं जो जीव दुनियाबी चिजोंसे ही केवल प्रेम करता है वह माया देवी के चक्कर में पड़ा रहता है जो भगवत गति पाना चाहता है वह भक्ति के पथ पथ पर चल पड़ता है।

।। वास्तु टिप।।

जिस घर मे नित्य सुन्दरकाण्ड का पाठ होता है वहां कभी दरिद्रता का वास नहीं रहता व वास्तु दोष नहीं होता।

●इति शुभम् ●

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button