24 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति होने की भी प्रबल सम्भावना है। आज प्रलोभन से बचना भविष्य में आपके लिए हितकारी साबित होगा। व्यापारिक गतिविधियों में गति बढ़ेगी। आपकी नयी सोच और योजना पूरी तरह से कामयाब रहने वाली है।

वृषभ राशिफल— रुके हुये कार्य दोबारा शुरू होंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज किसी तरह का कर्ज कम हो सकता है। धार्मिक पूजा-पाठ में रूचि लेंगे। भेंट और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक रूप से काफी उत्साहित रहेंगे।

मिथुन राशिफल— अचानक लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रोग से पीड़ित हो सकते हैं। गलत लोगों की संगत नुकसान पहुँचा सकती है। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं। घर में क्लेश का वातावरण रहेगा।

कर्क राशिफल— सरकारी कार्य आसानी से सम्पन्न होंगे। मन में सात्विक विचारों का प्रभाव रहेगा। व्यापार में नये सम्पर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार मजबूत होगा। आज आप विवेकपूर्ण निर्णय लेंगे।

सिंह राशिफल— आज आप के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाहयोग्य जातकों का आज विवाह तय हो सकता है। प्रेम-विवाह के लिए समय अभी प्रतिकूल है। आज जोखिम भरे निवेशों से दूर रहना हितकर होगा। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन नये अवसर वाला होगा।

कन्या राशिफल— ऑफिस में आपकी अहमियत बढ़ेगी। आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं।

तुला राशिफल— कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आँखों के रोगियों को थोड़ा सतर्क रहना चाहिये। लव-लाइफ में आज विश्वास को मजबूत किये जाने की आवश्यकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक राशिफल— ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आज काफी अच्छा वक्त बितायेंगे। विदेश से अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। मन उमंग और उल्लास से भरपूर रहेगा। आज बहुत दौड़-धूप करनी पड़ेगी। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु राशिफल— सम्पत्ति विवाद गहरा सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में काफी रूचि लेंगे। आर्थिक नुकसान हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वाहन धीमी गति से चलाना बेहतर होगा। क्रोध पर काबू रखने की कोशिश करें।

मकर राशिफल— मौके का बखूबी लाभ उठा पायेंगे। दाम्पत्य जीवन में समझदारी का परिचय देना होगा। रोजगार की सम्भावनायें मजबूत होंगी। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी। जॉब में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुम्भ राशिफल— मान-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। अनावश्यक मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। आज सावधानी से वाहन चलायें। आज सर्जरी आदि कराने के लिए दिन बिल्कुल भी उचित नहीं है। लम्बी दूरी की यात्रा से नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल— आज फंसे हुए कार्यों में भी उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो दिन काफी शुभ है। कोई अवरोध आज टल सकता है। पुलिस और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन जबर्दस्त लाभदायक रहने वाला है। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।

Back to top button