24 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — व्यापार में नये अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के प्रति भावुक रहेंगे। प्रभावशाली लोग आपकी सहायता करेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग्स में भाग ले सकते हैं।

वृषभ — नया कारोबार शुरू करने के लिये लोन ले सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। विरोधियों से कुछ सतर्क रहना होगा। मेहनत से पीछे न हटें।

मिथुन —  इच्छित परिणाम न मिलने से असहज महसूस करेंगे। प्रेमी जनों के मध्य सामंजस्य अच्छा रहेगा। कुछ पुरानी यादें आपके सामने आयेंगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच समझकर बोलना चाहिये।

कर्क — अनजान लोगों पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिये। सफलता के लिये आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में कुछ कलह रहेगी। रक्तचाप के रोगियों की समस्या आज बढ़ सकती है। लोग आपके ऊपर निरर्थक आरोप लगा सकते हैं।

सिंह — घर के निर्माण कार्य में रुचि लेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपको आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने जीवनसाथी से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहेंगे।

कन्या — ऑफिस में बहसबाजी आदि से दूर रहें। खर्च करते समय आपको सतर्क रहना होगा। मौसम के बदलते स्वरूप को लेकर सावधान रहें। तेल मसाले वाले भोजन से परहेज करें। आपकी विनम्रता का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं।

तुला — आज के दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। आपके व्यक्तित्व का लोग सम्मान करेंगे। मित्रों की सलाह आपके लिये फायदेमन्द रहेगी। सन्तान से शुभ समाचार मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक — परिवार की उलझनों को लेकर परेशान रहेंगे। बीमार लोगों की सेहत खराब हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। व्यस्तता के कारण शरीर में थकान रहेगी। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। दिनचर्या सन्तुलित रखें।

धनु — अपने प्रोजेक्ट्स के प्रति गम्भीर रहेंगे। आपका काम बनने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का घरेलू कार्यों में सहयोग करेंगे। नयी उपलब्धियाँ मिल सकती है। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर — व्यापार में धन लाभ मिलेगा। लोग आपकी मजबूरी का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। जॉब में आपको अच्छा समर्थन मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। शत्रु आपके समक्ष कमजोर होंगे।

कुम्भ — विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। माता-पिता के साथ बैठकर वार्तालाप करेंगे। आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन — बैंक लोन आपको परेशानी में डाल सकते हैं। अपनी योजनाओं को लोगों से शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। किसी मित्र का अपमान न करें। लम्बी यात्रा आपको फिलहाल टाल देनी चाहिये।

Back to top button