23 नवम्बर 2018 का राशिफल: एक अशुभ और एक शुभ योग के कारण इन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष – आपके लिए दिन अच्छा है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कर्जे से मुक्ति पाने में आप सफल हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी जोड़ों के संबंधों में कुछ नयापन महसूस हो सकता है। पैसों के मामले में अपने पार्टनर के साथ कोई बातचीत करनी जरूरी हो, तो कर लें। आपको कोई बड़ा फैसला भी लेना हो, तो जानकार या किसी बड़े व्यक्ति से सलाह ले लें। परिवार के साथ समय बीतेगा। अधिकारी और निचले वर्ग के लोगों से सहयोग मिल सकता है।23 नवम्बर 2018 का राशिफल: एक अशुभ और एक शुभ योग के कारण इन राशियों को मिलेगा फायदा

वृष  –  खुद पर भरोसा रखें। रिश्तों के क्षेत्र में किस्मत आपके साथ रहेगी। आप थोड़ा झुकने और समझौता करने के लिए तैयार हों, तो आप रिश्तों के उलझे हुए मामले सुलझा सकते हैं। नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है। धन संबंधित कुछ काम ऐसे रहेंगे जो अचानक याद आ सकते हैं। 

मिथुन -किसी जरूरी काम से यात्रा हो सकती है। रहने या काम करने की जगह में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आपके सामने एक साथ कई तरह के काम रहेंगे। कई कामों को पूरा भी करना पड़ेगा। धैर्य रखें। अपने व्यवहार पर ध्यान दें। संतान से सुख और कोई अच्छी खबर मिलेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

कर्क – कोई नई योजना अाज आपके सामने आ सकती है। जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। आप भाग्यशाली हो सकते हैं। अचानक कुछ निवेश करने की बात आपके दिमाग में आ सकती है। आज लिए कुछ फैसले आपके लिए सही हो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। नजदीकी रिश्तों में सुधार हो सकता है। अपनी बात मनवाने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपके कामों की तारीफ होगी। आपको संतुष्टि मिलेगी। परिवार के मामले निपटा लेंगे। खुश रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और बराबर रिस्पॉन्स भी दें।

सिंह -किसी तरह का शक खत्म हो सकता है। पुराने मामलों को भूलने की कोशिश करें। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और अच्छे संबंध भी बनेंगे। घर-परिवार के कुछ खास मामले निपट जाएंगे। दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखना होगा। बिजनेस के लिए दोस्तों से मदद मिल सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा। संतान के साथ समय बीतेगा।

कन्या – जो भी फैसला लेना है, ध्यान से और सोच समझ कर लें। किस्मत के भरोसे कोई भी बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। काम बन सकते हैं। फायदे वाला दिन है। ऑफिस और सामाजिक दायरे में अपने से बड़े लोगों से बातचीत करते रहें और अच्छे संबंध बनाए रखें। प्रेमी से मन की बात कहने के लिहाज से अच्छा दिन है। नजदीकी रिश्तों की अनबन सुलझ सकती है। ऑफिस में नए काम की पूरी जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला – चंद्रमा वृष राशि में रहेगा। आज आपको कोई राज की बात पता चल सकती है। भविष्य के लिए योजना बनाएं और पैसों की स्थिति पर विचार करें। बिजनेस और नौकरी में नए काम के आइडिया मिल सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति से भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बहुत से लोगों का ध्यान आपकी ओर होगा। लोग आपके निजी जीवन में रुचि रखेंगे।

वृश्चिक – आपकी सेहत और रोजमर्रा के कामों पर चंद्रमा का अच्छा असर हो सकता है। आपके काम पूरे हो जाएंगे। कोई आपसे कुछ पूछे, तो सीधे-सीधे जवाब दें। अपने ज्यादातर काम खुद के दम पर निपटा लें। किसी पुराने संबंध के क्षेत्र में नई शुरुआत हो सकती है। अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो बिजनेस और शिक्षा में आपके पार्टनर बन सकते हैं।

धनु -दुश्मनों पर आपको जीत मिल सकती है। धनु राशि वाले लोग काम में पूरा मन लगाने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। आज की स्थितियों और आज मिलने वाले लोगों से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप दुश्मनों पर भारी पड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है या रोमांस के मौके मिलने की संभावना है। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करें।

मकर – सोचे हुए ज्यादातर काम अाज पूरे हो सकते हैं। कई सवालों के जवाब भी आपको आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सोशल लाइफ अच्छी रहेगी। आसपास के लोगों में भी आपकी अच्छी इमेज बनेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पुराने दोस्त के बारे में कोई नई बात भी आपको पता चल सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा। आज बनाई योजनाओं से फायदा हो सकता है। रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे।

कुंभ – धैर्य से पूरे दिन की गतिविधियों में शामिल रहेंगे। आपको एक साथ कई तरह के कामों पर ध्यान देना होगा। कई तरह की जिम्मेदारियां भी आप पर रहेंगी। आज आपने समझदारी से काम लिया, तो अपने लिए कुछ नए अवसर आप तैयार कर सकते हैं। उम्र में बड़े किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। चंद्रमा आपके कार्यक्षेत्र पर असर डालेगा।

मीन -कोई खास काम आज आप निपटा लेंगे। कोई काम सीधे-सीधे न हुआ तो टेढ़े तरीके से करने की कोशिश करेंगे। चंद्रमा आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा। आपका दायरा बढ़ सकता है। किसी काम पर पूरा मन लगाएंगे तो आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। जो भी करना है, वह आप खुद ही करें। आपको प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है।

Back to top button