23 सितम्बर 2022 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष ग्रहों की दशा बता रही है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन हो सकती है और आपका नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बना रखें। नए संबंधों से भाग्य चमकेगा और समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं और इसमें आपका लाभ होगा। दांपत्‍य संबंधों में सरसता बनी रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा। वृषभ: ग्रहों की दशा बता रही है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन हो सकती है और आपका नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बना रखें। नए संबंधों से भाग्य चमकेगा और समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं और इसमें आपका लाभ होगा। दांपत्‍य संबंधों में सरसता बनी रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा। वृषभ: आज का दिन आपका मौज मस्‍ती वाला रहेगा और आज आप अपने और अपने परिवार में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। व्‍यापार में आज निवेश करने के बारे में सोच रहे हों तो यह अच्‍छा वक्‍त है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा। सिंह: आज का दिन आपके लिए खास है। आज किसी प्रकार के विवाद से दूर रहने की जरूरत है। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और भाग्‍य की बदौलत आज आपको करियर में भी शुभ अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। आज नई उपलब्धियों को प्राप्‍त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा। कन्या: आज का दिन मेहनत से काम करके परिणाम प्राप्‍त करने वाला है। आज परिजन आपकी मदद करेंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा। परिवार में मंगल कार्यों से खुशी होगी। आज किन्‍हीं प्रकार के रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आज भाग्‍य 84 फीसदी साथ देगा तुला: आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा और किसी मामले में आपको लाभ तो किसी मामले में हानि भी हो सकती है। आज ऑफिस में आपके पद और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। वहीं घर परिवार में कुछ ऐसी परेशानियां आज खड़ी हो सकती हैं जो आपको मानसिक रूप से उलझा सकती हैं। आज का दिन आपका दूसरों की मदद करने में निकलेगा। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग बनकर कैंसल हो सकता है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा वृश्चिक: आज सितारे बता रहे हैं कि आप किसी वजह से दिमागी रूप से उलझे रहेंगे। दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। आज किसी प्रकार के निराशाजनक विचारों से बचें। शाम के वक्‍त संतान की ओर से कोई अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा। धनु: आज का दिन उत्‍तम होने जा रहा है। आज आपको कहीं से रुका हुआ पुराना पैसा प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम में लापरवाही न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। नए संपर्कों से लाभ होगा और आपके काम की लोग तारीफ करेंगे। दोस्‍ती की मदद कोई रुका काम आज कंपलीट हो सकता है। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा। मकर: आज आपकी किस्‍मत के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। काम में लापरवाही करने से ऐसा हो सकता है। दांपत्‍य जीवन में मधुरत बनी रहेगी और जीवनसाथी की ओर से मॉरल सपॉर्ट आपको प्राप्त होगा। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा और आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। माता-पिता से बहस हो सकती है। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा। कुंभ: आज का दिन खास है और गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलने की पूरी उम्‍मीद है। आज ऑफिस में अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करने से पीछे नहीं रहेंगे। वहीं अगर आप व्‍यापार करते हैं तो भी ग्राहकों से आपकी दुकान भरी रहेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। कोई भी डील जांच परख करने के बाद ही पूरी करें। घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा। मीन: आज का दिन दौड़ भाग करने में बीतेगा। कभी संतान से जुड़ी समस्‍याओं का समाधान करने के लिए मेहनत करेंगे तो कभी दोस्‍तों के काम से जाना पड़ सकता है। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी कंपटीशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
Back to top button