23वीं मंजिल से कूद किशोरी ने दी जान

 एक किशोरी ने बहुमंजिला बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। उसकी पहचान इंपीरियल टावर निवासी प्रियंका कोठारी के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार आधी रात के बाद की है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी 10वीं की छात्रा थी। रात करीब 2.30 बजे उसने फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी। इंपीरियल टावर 60 मंजिल का है और यह देश की सबसे ऊंची रिहाइशी इमारतों में शामिल है। गार्ड ने तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस प्रियंका को स्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रियंका के घरवालों को घटना का पता तब चला, जब पुलिस उसका फोटो लेकर घर पहुंची। प्रियंका के पिता कारोबार के सिलसिले में शहर से बाहर थे और घर में मां, भाई और नौकरानी ही थी। प्रियंका की मां का कहना है कि वह अपनी सहेली से मिलने गई थी और देर रात घर लौटी।

Back to top button