22 मार्च राशिफल:इन राशीयों के लिए आज का दिन है शुभ

एस्ट्रो/अध्यात्म डेस्क|
मेष: खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अधिकारियों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। कारोबार में बड़ा ऑफर लाभदायक रहेगा।
वृष: परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति अनुकूल रहेंगी।लोगों को उम्मीद से अधिक धन प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा वालों को विशेष सफलता मिलेगी. इस राशि के कारोबारियों को नए जरिया मिलेगा।
मिथुन: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। करियर की अपार सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मिलेगी. तकनीक को अपनाने से आपके काम में वृद्धि होगी।
कर्क: मन स्थिर न होने की वजह आप थोड़े परेशान हो सकते हैं. किसी भी बड़े फैसले को लेने से परेशानी महसूस होगी. दफ्तर में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर छोटा-मोटा वाद-विवाद हो सकता है.मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह: वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। आज कार्य अधिक होने पर परेशान हो सकते हैं. जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है। काम के कुछ नए मौके तलाशने की जरूरत है।
कन्या: आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।आज पैसों से जुड़ा मामला सुलझ जाएगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आज मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका जीवन पर गहरा असर पड़ेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला: आत्मसंयत रहें। मानसिक तनाव रहेगा।जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे. दफ्तर में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा हो सकती है परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृश्चिक: परिवार में सुख शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।  तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. शाम तक आपको कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाए रखेंगेकुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु: घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।घर का वातावरण खुशहाल रहेगा. जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे होंगे. छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
मकर: मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन उत्पन्न रहेगा।  दाम्पत्य संबंधों में दूरियां खत्म होगी। रिश्तों में मधुरता आयेगी, लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है. सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ: आज अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेंगे। प्रियजनों के साथ समय का सदुपयोग होग। किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें, वरना मानसिक कष्ट में बढ़ोतरी हो सकती है.माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।
मीन: सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें।  पारिवारिक सुख व धन में बढ़ोतरी होगी। आज आप समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। वाणी पर सयंम बरतना जरूरी है।

Back to top button