22 जून दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

आज का पञ्चांग

 ।आप सबका मंगल हो 22 जून दिन गुरुवार।

22 जून दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारेऋतु-ग्रीष्म
माह-आषाढ़
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:13
सूर्यास्त:-06:47
राहू काल(अशुभ समय)दोपहर
01:30से 03:00बजे तक
तिथि:-त्रयोदशी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप का स्थानांतरण होने की संभावना बन रही है।जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

सुझाव:-आज आप मूली का दान किसी गरीब को करें लाभ होगा।
शुभरंग:-लाल

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप की लंबी यात्रा के योग बन सकते है। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान प्राप्ति के योग बन सकते है। विपक्षियों की पराजय होगी।

सुझाव:- आज आप काले उड़द का दान किसी विप्र को करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-दूधिया

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति की संभावना है।महिलाओं से सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप मीठे दूध का दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-क्रीम

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपको उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन सम्मान यश कीर्ति में अभिवृद्धि होगी। सन्तान पक्ष से लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप ऋतु फल आम का दान बच्चों को करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-सुनहला

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। मित्रों केसहयोग से कार्य अबाध गति से सम्पन्न हो सकते है।

सुझाव:- आज आप गजेंद्र मोक्ष स्त्रोत्र का पाठ करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- केसरिया

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप के निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यवसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। आपकी माता को लाभ मिलेगा ।

सुझाव:-आज आप मीठी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं लाभ होगा।
शुभरंग:- नारंगी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप के कमर में दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में पहिले के प्रति अनुकूलता आयेगी।

सुझाव:- आज आप हरी घास गाय को क़िलावें लाभ होगा।
शुभरंग:-धानी

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आप का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन व सम्मान में अचानक वृद्धि की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप कबूतरों को दाना डालें उत्तम होगा।
शुभरंग:- बैगनी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप के यात्रा का योग बन सकता है । यात्रा लाभ कारी सिद्ध होगी। व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मधुरता रहेगी।

सुझाव:- आज आप पक्षियों को जल पिलाएं आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आप को धर्म गुरु व राजनेता का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय पक्ष उत्तम होगा। यात्रा से हानि की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप किसी मंदिर में दीप दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-मटमैला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप का मन अशांत रह सकता है। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रुके कार्यों में प्रगति होने की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप नीले वस्र दान करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- नीला

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन पड़ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से यश की प्राप्ति होगी। राजनैतिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप दही का दान मंदिर में करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

 

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज आषाढ़ माह कृष्णपक्ष त्रयोदशी तिथि है।
2 आज त्रयोदशी व्रत है।
3 आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

राम रूप गुन सीलु सुभाऊ।
प्रमुदित होइ देखि सुनि राऊ।।

 

अर्थ:- चक्रवर्ती नरेश महाराज श्री दशरथजी राम जी के गुण शीलता व सहज स्वभव देख कर सुन कर प्रमुदित हो जाते है।

“अस्तु पुत्र की आज्ञाकारिता व उन्नति देख कर पिता को सर्वाधिक सच्चा हर्ष होता है।”

 

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button