22 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज मन में अन्तर्द्वन्द की भावना बलवती रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल का अभाव रहेगा। दोपहर के बाद आपकी समस्याओं का हल मिलेगा। बॉस कार्य में आपकी सहायता करेगा। आध्यात्मिक विषयों में मन लगेगा।

वृषभ — महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक पूरा कर लें। व्यवसायिक गतिविधियां मजबूत होंगी। दैनिक आय में वृद्धि होगी। शाम के समय कोई बुरी खबर मिल सकती है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

मिथुन — अपने स्वाभिमान की चिन्ता रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जॉब में आपकी प्रशंसा हो सकती है। करियर में नयी जिम्मेदारियाँ मिलेगी। झूँठ बोलने से बचें। वैवाहिक जीवन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कर्क — घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पिता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न हो जायेगा। कार्य की गुणवत्ता में फर्क पड़ सकता है। अटकी हुयी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सिंह — आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। स्थितियाँ मनमुताबिक नहीं रहेंगी। खर्चों में वृद्धि होगी। घर से बाहर जाने से बचें। सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों को हल्के में न लें।

कन्या — शिक्षा में समस्या आ सकती है। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। नयी मुलाकात होने के योग प्रबल हैं। यात्रा को लेकर जल्दबाजी न करें। परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है।

तुला — मनपसंद भोजन का आनन्द उठायेंगे। दूसरों से मदद की अपेक्षा रहेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक — कई दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। शरीर में स्फूर्ति बढ़ेगी। जॉब में उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न रहेगा। आपके नये मित्र बन सकते हैं। घर के बच्चों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

धनु — वाहन में खराबी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में तकलीफे बढ़ेगी। परिवार की चुनौतियों को लेकर आत्ममंथन करना चाहिये। अच्छी सेहत के लिये वर्कआउट करने की आवश्यकता है। अपनी प्रतिभा पर सन्देह न करें।

मकर — मनोरंजन में आज काफी रुचि लेंगे। जॉब में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया में नये मित्रों से मुलाकात होगी। बेवजह की चिन्ताओं में फंसना नहीं चाहिये। जॉब में सुस्ती रहेगी।

कुम्भ — कई योजनाओं में एक साथ काम करेंगे। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। किसी चिन्ताजनक स्थिति से निपटने में सफल रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपने दिल की बात सुनेंगे।

मीन — क्रिएटिव कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेगा। लोग आपसे मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध रखने का प्रयास करेंगे। दोपहर बाद अपने व्यापार-व्यवसाय में रुचि लेंगे। छुट्टी का पूरा आनन्द उठायेंगे।

Back to top button